दिनदहाड़े व्यापारी की कार से लाखों रूपये से भरा बैग पार, कैमरे में कैद हुआ चोर, देखें विडियो।

कवर्धा : कई बार पेमेंट वसूली के बाद या किसी कारण से कारोबारी अपना पैसा गाड़ी में रखकर सुरक्षित समझते जबकि ऐसा नहीं है, चोर ऐसे ही मौके की फ़िराक में लगे रहते है, और मौका देखते ही सेंधमारी कर देते है, ऐसे ही कवर्धा में रायपुर के एक व्यापारी की कार से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब व्यापारी अपने ग्राहक दुकानदारों से वसूल किये गये पैसों को कार में रखकर खाना खाने भोजनालय चला गया था। लौटने पर व्यापारी ने पाया कि उनकी कार से बैग गायब था। जिसके बाद व्यापारी परेशान हो गया।

कार में पैसे रख भोजन करने गया था व्यापारी :

इस घटना के बारे में मिली जानकारी अनुसार, रायपुर से आए व्यापारी दिनेश जैन अपने ग्राहक दुकानदारों से कलेक्शन की गई राशि को कार में रखकर कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक भोजनालय में भोजन करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि उनकी कार से बैग गायब था, जिसमें 2.22 लाख रुपये थे। जिससे वो सकते में आ गये।

CCTV फुटेज में कैद हुआ चोर :

चोरी की यह घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। व्यापारी ने इस मामले की रिपोर्ट कवर्धा कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस को CCTV फुटेज से सुराग मिल गया है और वे चोर की तलाश में जुटे हैं। चोर सीसीटीवी में मुंह ढंका हुआ नजर आ रहा है।