‘सर तन से जुदा’के लगाये नारे, पुलिस ने दर्ज किया केस, सामने आया ये मामला….।

पुणे (महाराष्ट्र) : महंत रामगिरी ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी, जिसको लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब सामने खबर आई है कि पुणे के जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर महंत रामगिरी के खिलाफ ‘सर तन से जुदा’ के नारे लगाए गए है। दरअसल, शुक्रवार को पुणे में चंद्रशेखर रावण की पार्टी आजाद समाज पक्ष की तरफ से पुणे कलेक्टर कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया था। यह मोर्चा महंत रामगिरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला गया था। जैसे ही यह मोर्चा कलेक्टर कार्यालय पहुंचा तब मोर्चे में शामिल लोगों ने ‘गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा’ का नारा लगाया था। इसे विवादित नारा बताया गया है, जिसके बाद बवाल मच गया।

कुल 28 आरोपियों की पहचान :

इस घटना में पुलिस ने इस विवादित नारे को लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुणे पुलिस ने  BNS की धारा 189, 190, 196, 223 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कुल 28 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इनके अलावा 200 से 300 के करीब अज्ञात आरोपी हैं, जिनके बारे में पतासाजी की जा रही है। बताया जाता है कि आजाद समाज पार्टी के भीमराव कांबले ने पुलिस परमिशन के बिना यह मोर्चा निकाला था। संभवतया भीमराव पर भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

भड़काऊ बयान देने का आरोप :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

महंत रामगिरी पर नासिक के सिन्नर स्थित पंचाले गांव में एक प्रवचन के दौरान भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप है, जिसका विडियो वायरल हुआ था। इस सबंध में उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। संभाजी नगर और अहमदनगर भी उनके खिलाफ भीड़ ने प्रदर्शन किया था। महंत रामगिरी के खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज कराया गया गया है। बताया जाता है कि महंत रामगिरी ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। वहीं महंत रामगिरी का कहना है कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसमें हिन्दुओं से एकजुट होने की बात भी कही थी।