कांकेर : छत्तीसगढ के कांकेर जिले में जंगली जानवरों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे ही शहर से 2 किलोमीटर दूर गोविंदपुर गांव में शनिवार को खूंखार तेंदुआ आ पहुंचा और देर रात एक घर में घुसकर तीन बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे तीनों बकरियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोगों में काफी दहशत का माहौल है। कई बार यहाँ तेन्दुयें आ जाते है जो की घातक घटनाओं को अंजाम दे देते है।
तेंदुए ने किया गाय का शिकार, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ वीडियो :
कुछ दिन पहले ही धमतरी में अरसीकनहर जंगल में एक तेंदुए ने भी गाय का शिकार किया था। मादा तेंदुए के शिकार की घटना वन विभाग के कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, तेंदुआ गाय को झाड़ियों में खींचकर ले जा रही है। यह घटना सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट की है। दरअसल यह घटना धमतरी अरसीकनहर के जंगलों की है। जहां पर सीतानदी उदंती रिजर्व फॉरेस्ट में वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया है। जिसमें जंगली जानवरों के मूवमेंट कैमरे में कैद हो रहे है। इसी बीच एक दुर्लभ वीडियो कैमरे में कैद हुआ है,जिसमें मादा तेंदुआ गाय का शिकार करते नजर आ रही है। लगातार यहाँ तेन्दुयें की दहशत बनी रहती है।
ट्रैप कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुओं की अच्छी खासी संख्या है। कई बार ये जानवर इंसानी बस्तियों में भी घुस जाते है। DFO वरुण जैन ने बताया कि यह मादा तेंदुआ है, जो कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंस गई थी। उसके शरीर में क्लच वायर फंसा हुआ था। मादा के साथ एक शावक भी था। यह वही मादा तेंदुआ है, जो अब स्वस्थ दिख रही है। उसके शरीर से क्लच वायर निकल चुका है। ऐसे ही कई मामले ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आये है।



