हापुड़ (उ.प्र.) : देशभर में गौतस्करी अपने चरम पर है, गाहे-बगाहे ऐसे कई मामले सामने आ ही जाते है। कल जब पूरा देश कृष्ण जन्माष्टमी के रंग में रंगा हुआ था, उसी समय यूपी के हापुड़ में रात के समय गौकशी की जा रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और मौके से भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष मिले हैं, अवशेष इतनी मात्रा में है, कि बवाल मचना लाजिमी है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी दी।
क्या है पूरा मामला? :
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक खेत के अंदर अनेक गौवंशों के अवशेष ग्रामीणों द्वारा देखे गए। स्थानीय लोगों की मानें तो करीब एक दर्जन से ज्यादा पशुओं के अवशेष मौके पर पड़े हुए मिले हैं। यहां गौकशी की जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीण भी घटना को लेकर कठोर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में जमकर आक्रोश देखा गया है। कई बार ऐसे मामले सामने आये है, वहीँ अधिकतर मांसाहारी बिरयानी सेंटरों में धोखे से गौ मांस परोसने की शिकायतें भी सामने आई है, वहीँ कुछ दिन पहले बैंगलोर में कुत्तों का मांस भारी मात्रा में पकड़ा गया था।
पुलिस ने कही ये बात :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस मामले में हापुड़ के एडिशनल एसपी विनीत भटनागर ने बताया कि हापुड़ के बाबूगढ़ और सिंभावली थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित तिगरी गांव में पशुओं के अवशेष मिले हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये गौवंश के अवशेष हैं। इस मामले में जीरो टॉलरेंस के साथ गंभीरता से कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में ना हों, उसके लिए भी कार्यवाही की जा रही है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों की मानें तो जन्माष्टमी की रात में ही इस प्रकार के काम को अंजाम दिया गया है, जो कि जानबूझकर भी प्रतीत होता है, यहां लगभग 15 गौवंशों के अवशेष मिले हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को बुलाकर अवशेष के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। इस गौकशी की घटना से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। वहीँ गौ तस्करी भारत बांग्लादेश की बॉर्डर पर भी होने की जानकारी सामने आई है, जिसकी सप्लाई देश के कई राज्यों से प. बंगाल में की जाती है। बांग्लादेश के कई लोग यहाँ आकर पशुओं की खरीद फरोख्त बड़ी मात्रा में करते है और बांग्लादेश ले जाते है।
भीलवाड़ा में भी जन्माष्टमी पर सामने आया ये दुष्कृत्य :
राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक धार्मिक स्थल के बाहर गौवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया है। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि रविवार को हुई घटना के सिलसिले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि मंदिर के पास गाय की पूंछ का एक हिस्सा मिला है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, “जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां गाय की पूंछ पड़ी थी। गाय भी पास में ही मिली थी और उसे इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया।”



