छतरपुर हमले का था मास्टरमाइंड हाजी शहजाद अली हुआ गिरफ्तार।

भोपाल (म.प्र.) : छतरपुर में हुए पत्थर कांड के आरोपी शहजाद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहजाद अली पर कई केस दर्ज हैं। पत्थरबाजी कांड में नाम सामने आने के बाद से उसके कई कारनामे सामने आ रहे हैं, उसके सिर पर 10 हजार रूपये का इनाम रखा गया था। पत्थरबाजी के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इस दौरान प्रशासन ने उसके अवैध मकान को जमींदोज कर दिया था। हाजी शहजाद अली पुलिस पर पथराव का मास्टरमाइंड है। छतरपुर जिले के कोतवाली थाने में मुस्लिम समुदाय द्वारा की गई पत्थरबाजी के मामले में हाजी शहजाद अली फरार चल रहा था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक उसके विदेश भागने की संभावना भी जताई जा रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी, अंततः वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

गिरफ्तार हुआ शहजाद अली :

प्रशासन द्वारा 21अगस्त को कोतवाली पुलिस पर पत्थरों से हमला करने वाले हाजी शहजाद अली की आलीशन कोठी पर 22अगस्त को बुलडोजर चलाया गया था और उसकी दस करोड़ की कोठी को धराशायी कर दिया गया था, अब वहां पुलिस जमीन साफ़ है। इस मामले मे 46 लोगो को नामजद और 100 से जायदा लोगों को चिन्हित किया गया है। जिनको पुलिस सरगर्मी से खोज रही है।

पुलिस की दबिश से आज वह सीधे कोर्ट जा रहा था मगर पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। अभी किसी भी दावे को पुलिस ने स्वीकार नहीं किया है और न ही पुष्टि की है। इससे पहले उसके आलीशान बंगले पर बुलडोजर कार्यवाही की गई थी और उसे ढहा दिया गया था। उसकी धरपकड़ के लिए छतरपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस और प्रशासन ने शहजाद अली के बंगले के अलावा उसके दो अन्य भाइयों के मकान पर भी बुलडोजर चलावाया था।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y