ओला के शोरूम में लगी भीषण आग से मची अफरा तफरी, लाखों रूपये का सामान जलकर खाक, यहाँ हुई घटना….।

इंदौर (म.प्र.) : इंदौर के गीता भवन में ओला कंपनी का शोरूम है, इस शोरूम में गुरुवार (29 अगस्त) शाम को अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना ने फायर ब्रिगेड को दे दी। इस घटना में अभी किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने से आसपास के लोग अपनी दुकानों से बाहर आ गये मौके पर भीड़ जमा हो गई है।

ओला कंपनी के शोरूम में आगजनी सूचना मिलते ही मौके फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी की, इस घटना का सबसे सकारात्मक पहलू ये रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई है। ओला शोरूम में आगजनी की घटना से लाखों रुपये माल जलकर खाक हो गया है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।मौके पर बड़ी संख्या पुलिस बल और फायर ब्रिगेड के अधिकारी भी मौजूद हैं। यह घटना 29 अगस्त शाम को 8 बजे की है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y