“मैं बंदूक और रेप की धमकियों से डरने वाली नहीं हूं” : कंगना रनौत।

नई दिल्ली : हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, “पंजाब में किसान आंदोल के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा फैलाई। वहां शव लटक रहे थे और रेप किए गए। अगर देश में मजबूत नेतृत्व नहीं होता तो भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात बन जाते।” वहीं कंगना के इस बयान से भाजपा भी किनारा करती नजर आई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

अब उन्होंने पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के रेप वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं कि कंगना को पता है कि रेप क्या होता है? इस तरह से वह मुझे धमकी देकर मेरी आवाज नहीं दबा पाएंगे।  

पंजाब के पूर्व लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने गुरुवार को कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। सिमरनजीत ने कहा है कि कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है, उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है? ताकि लोगों को इसके बारे में समझाया जाए। दरअसल, कंगना ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि दिल्ली बॉर्डर पर हुए किसान आंदोलन में रेप किए गए। इसे लेकर सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना रनौत पर पलटवार किया। वहीँ फिल्म इमरजेंसी को लेकर भी कंगना को धमकियाँ मिल रही है। 

पहले भी सिमरनजीत दे चुके हैं विवादित बयान :

इससे पहले भी सिमरनजीत मान कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। दो साल पहले करनाल में उन्होंने शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहा था। मान ने कहा था कि सरदार भगत सिंह ने एक अंग्रेज नौजवान, एक अफसर और एक अमृतधारी सिख कॉस्टेबल को मार दिया था। नेशनल असेंबली में बम फेंक दिया था। भगत सिंह आतंकवादी है या भगत है, यह बता दीजिए। बेगुनाह आदमियों को मारना और पार्लियामेंट में बम फेंक देना शराफत की बात है। कुछ भी हो लेकिन भगत सिंह आतंकवादी तो है। उनके इस बयान के बाद भी बवाल मचा था। 

अपकमिंग फिल्म ‘इरमजेंसी’ को लेकर विवाद :

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इरमजेंसी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले ये फिल्म साल 2023 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन उस समय इसकी रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया गया था। अब ये फिल्म 6 सितंबर को आ रही है। कंगना अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी इस फिल्म पर विवाद भी हो रहा है। हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है। कंगना ने कहा मै नहीं डरती।