छ.ग. के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात में तटीय क्षेत्रों के हालात ख़राब।

रायपुर : दो दिन की शांति के बाद बारिश अब फिर से कहर बरपाने की तैयारी में है, राज्य में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है। शुक्रवार से बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। गुरूवार को मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही है। राजधानी समेत कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश मे सबसे ज्यादा मैनपुर (गरियाबंद) में 50 मिलीमीटर दर्ज की गई। शुक्रवार को वज्रपात होने तथा भारी वर्षा के आसार है।

बुधवार की रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से प्रदेश में दिन और रात का पारा तीन डिग्री तक गिर गया है। राजधानी में पारा 34 से 26 डिग्री पर पहुंच गया है, मौसम में गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पारा तीन डिग्री तक गिर सकता है। गुरूवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री राजनांदगांव तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

बना हुआ है सिस्टम :

पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर शुक्रवार तक पहुंचने की संभावना है। उसके बाद आगे बढ़ते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे लगे दक्षिण उड़ीसा तट पर पहुंचने की संभावना है। इससे मौसम में बड़ा बदलाव होगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर स्थित गहरा अवदाब के केंद्र, उदयपुर, डबोक, शिवपुरी, सीधी, अंबिकापुर, पूरी और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है।

गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी :

गुजरात के तटीय क्षेत्रों सहित गांधीधाम, वडोदरा, द्वारका में 4 दिनों से बिजली पानी की सप्लाई में अवरोध उत्पन्न हुआ है, पीने के लिये पानी नहीं मिल पा रहा है, नीचले क्षेत्र के घरों में छत के उपर तक पानी बह रहा है। आम लोगों को खाने-पीने की काफी दिक्कत खड़ी हो गई है, राहत कार्य जारी है, संपर्क सेवायें बाधित है। लगातार मौतों की खबर भी सामने आ रही है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/