नाली ना होने के कारण बुजुर्ग की मौत सामने आया हैरान करने वाला मामला।

कोरबा : सरकारी लापरवाही से आम आदमी का नुकसान कैसे हो सकता है वो हम आपको बतायेंगे इस खबर में, हालाँकि ऐसे कई मामले आपके सामने आये होंगे कि सरकारी कामों की कोताही से कई बार आम आदमी की जान भी चली जाती है, वो चाहे सड़कों के गड्ढे हो या नदियों पर बने पूल। ऐसे ही कोरबा से खबर सामने आई है कि यहां तेज बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई और फिर मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा की यहाँ नाली ना होने कि वजह से बरसात का सारा पानी घर में घुस गया था। मामले में सामने आया है कि नगर निगम कि लापरवाही और नाली न होने के कारण यह हादसा हुआ है।

दरअसल यह घटना कोरबा के राताखार की है। यहां पर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नाली ना होने के कारण बारिश का पानी घर के अंदर घुस गया था। जिसके कारण मकान की दीवार गिर गई इस हादसे में  मलबे में दबने से एक बुजुर्ग , तिरगा मलिक की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद नगर निगम की लापरवाही सामने आ रही है। की नाली नहीं होने की बावजूद निगम ने इस ओर धयान क्यों नहीं दिया गया। ऐसे कई मामलों में बारिश के समय निगम द्वारा नाली के और मेंटेनेंस के नाम गड्ढे खोद दिये जाते है और पानी भरा होने के कारण वाहन चालक को समझ में नहीं आता और वो इन गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

दर्दनाक हादसा :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

ऐसे ही कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जहां मिट्टी की दीवार गिरने से दो बच्चियों और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है कि, दादी अपनी दोनों पोतियों के साथ बैठी हुई थी। तभी अचानक उनके उपर दीवार गिर गई और तीनों नीचे दब गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन- फानन में तीनों को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।