रायपुर : किसी भी घोटाले को अंजाम देना आसान नहीं होता बल्कि नेताओं सहित अधिकारी वर्ग की भी मिली भगत होती है, जिसमें सब मिल बांटकर घोटाले को अंजाम देते है। ऐसे ही अब शराब घोटाले के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने तत्कालीन 15 जिला आबकारी अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। देर रात तक पूर्व में गिरफ़्तार आरोपियों के बयान के आधार पर इनसे पूछताछ की गई है। ये सभी अधिकारी EOW की राडार पर है। जांच एजेंसी ने उन अफसरों की भूमिका के बारे में गहन पूछताछ की गई है। साथ तत्कालीन आबकारी आयुक्त और अन्य अफसरों द्वारा दिए जाने वाले निर्देश के बारे में सबसे अलग-अलग पूछताछ हुई है। जल्द ही घोटाले में अधिकारियों पर गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है।
वहीँ 2161 करोड़ रूपये के शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अफसर अनिल टूटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, निरंजन दास सहित अन्य ने हाईकोर्ट में आवेदन पेश किया गया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। ईओडब्ल्यू अब जिनके एफआईआर में नाम हैं उन पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक साथ सभी अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। वहीँ शराब घोटाले में शुरू में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम आने की बात भी सामने आई थी, जिसको लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हुआ है। ईओडब्ल्यू ने जिन अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया है उनका नाम चार्जशीट में दर्ज है। जिनकी भूमिका शराब घोटाला में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रही है। वहीँ इस मामले में EOW लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



