होटल पिकाडली में हाईप्रोफाईल लोग जुआ खेलते पकड़ाये, लाखों की रकम जब्त।

रायपुर : राजधानी में हाईप्रोफाईल जुआ बड़े-बड़े होटलों में संचालित हो रहा है, बीते दिनों ऐसा ही मामला होटल बेबीलोन से सामने आया और ऐसे ही कई मामले लगातार सामने आये है, वहीँ अब फिर से रायपुर के होटल पिकाडली में पुलिस ने जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 4 लाख 7 हजार नगद राशि जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ सरस्वती नगर थाना में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह पूरा मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर 29 अगस्त को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली की पिकाडली होटल के एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। शिकायत मिलने के बाद गंभीरता से इस मामले की जांच की गई। जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और पुलिस की टीम ने होटल के कमरा नंबर 311 में जाकर छापामार कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 जुआरियों को पकड़ा है, होटल मालिक को भी गिरफ्त में लेने की खबर सामने आई है। इस मामले को जुआ खेल रहे सभी लोगों को पकड़ा गया है, ये सभी संभ्रांत परिवारों से है।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

पकड़े गए आरोपियों में मनोहर मंधानी, राजेश मंधानी, राजेश मंधानी, राकेश इडवानी, संजय तखतानी, अमित जैन, प्रभात मलंग, तरुण, दिनेश मोटवानी, सुनील पंजवानी को हिरासत में लेकर मौके से 4,07,000 नगद और ताशपत्ती भी बरामद की गई है। इन जुआरियों के खिलाफ सरस्वती नगर थाना में अपराध क्रमांक 209/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके अलावा होटल मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना की जा रहीं है।  ऐसे ही कई मामले लगातार सामने आ रहे है। कुछ दिन पहले पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में छापेमारी कर जुआ का पर्दाफाश किया था. इस दौरान 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया था और मौके से 2 लाख रुपये नगद जब्त किये गये थे।