मदरसे में छप रहे थे 100-100 के नकली नोट, मौलवी ने बिछा रखा था नकली नोटों का जाल, मामले में हुआ हैरान करने वाला खुलासा।

प्रयागराज (उ.प्र.) : तालीम के केंद्र मदरसे में हुआ देशविरोधी कृत्य का खुलासा। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में अगले साल होने जा रहे महाकुंभ की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। महाकुंभ मेले को लेकर सरकार किसी भी इंतजाम में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। लेकिन, बुधवार को एक ऐसी खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ, जिसके निशाने पर यही महाकुंभ का मेला था। साजिश थी नकली नोटों की एक बड़ी खेप को महाकुंभ मेले में खपाने की और इसे प्रयागराज के एक मदरसे से अंजाम दिया जा रहा था। भीड़ और हड़बड़ी के बीच नोटों को खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने यहां छापेमारी कर मदरसे के मौलवी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आईबी ने मदरसे में जाकर जांच की क्योंकि उसे शक है कि मामले का कनेक्शन पड़ोसी देशों या फिर किसी आतंकी संगठन से हो सकता है।

मदरसे में नकली नोट छपने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, अब संगम नगरी में नकली नोट छापने वाले मदरसे पर प्रशासन की ओर से शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इस मदरसे का संचालन करने वाली सोसायटी का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जायेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने फर्म्स सोसाइटीज एंड चिट्स के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार से सोसाइटी का रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने की सिफारिश की है। यह मामला सामने आने के बाद मदरसों के संचालन पर उँगलियाँ उठ रही है। 

जानकारी के अनुसार अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने इस बारे में औपचारिक पत्र भेजा है। इस पत्र में कहा गया है कि नकली नोट छापने वाला मदरसा जामिया हबीबिया मान्यता प्राप्त नहीं है। यह अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इस मदरसे में छुपकर नकली नोट छापने का गोरख धंधा होता था। ये मामला सामने आने के बाद जल्द मदरसे को सील किया जा सकता है, यही नहीं बुलडोजर की कार्यवाही भी की जा सकती है।

मदरसा चलाने वाली संस्था का रजिस्ट्रेशन होगा रद्द :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस मदरसे का संचालन अंजुमन जामिया हबीबिया करती है। पत्र के जरिए समिति का रजिस्ट्रेशन रद्द कर प्रबंध समिति को बर्खास्त किए जाने की संस्तुति की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी के अनुसार समिति का रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद मदरसे को कतई संचालित नहीं किया जा सकता है, अब इस मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी ने दावा किया है कि नकली नोट छापने वाले इस मदरसे को अब राडार और सर्विलांस पर लिया जायेगा और यहां की एक-एक गतिविधि की जानकारी जुटाई जाएगी। आने वाले दिनों में इस अवैध मदरसे को सील किया जा सकता है और इस पर बुलडोजर की कार्यवाही भी की जा सकती है। इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीँ इनमें अन्य संलिप्तों का भो पता लगाया जा रहा है।

100-100 के नोट छापते थे आरोपी :

प्रयागराज पुलिस ने मदरसे में नकली नोट छापने वाले गैंग का खुलासा किया है, ये गैंग एक मदरसे में छुपकर इस काले कारनामे को अंजाम देता था। इस मामले में मदरसे के कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफसीरुल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें गिरोह का मास्टरमाइंड जाहिर खान उर्फ अब्दुल जाहिर भी शामिल हैं। प्रिंसिपल ने आरोपियों को मदरसे के अंदर ही एक कमरा दे रखा था, जिसके अंदर नकली नोट छापे जाते थे। ये गैंग 100-100 के नकली नोट छापता था ताकि उसे आसानी से बाजार में खपाया जा सके। पुलिस ने बताया कि मदरसे में तीन महीनों से नकली नोट छापने का काम किया जा रहा था।

नकली नोट छापने का ‘मास्टर’ बन गया तफसीरूल :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस मामले में आरोपी 25 साल का मोहम्मद तफसीरूल, जिसने मौलवी की पढ़ाई के बाद आलिम की डिग्री ली थी, वो मदरसे में प्रिंसिपल है। यहीं वो नकली नोट छापने का ‘मास्टर’ बन गया, दूसरा आरोपी 23 साल का जाहिर खान है, इसने भी मदरसे से आलिम की डिग्री ली थी। मदरसे में ही उस्ताद यानी टीचर बन गया था, मगर, ये नकली नोट छापने का गुरु निकला। तीसरा आरोपी 18 साल का मोहम्मद अफजल है। उसे मदरसे में नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए रखा गया था। एक अन्य आरोपी 18 साल का मोहम्मद शाहिद है। वो मदरसे में मौलवी बनने के लिए आया था, मगर,लेकिन नकली नोट छापने वाले इस नेटवर्क से जुड़ गया और घटना को अंजाम देने लगा।

पुलिस के अनुसार मदरसे में नकली नोट छापने वाले ये आरोपी 100 रुपये के एक असली नोट के बदले 3 नोट देते थे। पुलिस के अनुसार, मदरसे के मौलवी और उस्ताद मिलकर रोज 20 हजार रुपये के नोट छापते थे। इस हिसाब से इन लोगों ने एक महीने के अंदर 6 लाख रुपये के नोट छापे थे, वहीँ एक नोट को बनाने की लागत 2 रूपये आती थी। इस घटना में पुलिस ने प्रिंटर, बड़ी संख्या में असली नोट के कागज जैसे पेपर, नोट छापने वाली स्याही और हरे रंग का सेलो टेप भी मदरसे से जब्त किया है। ये लोग असली नोट में लगे मैटेलिक धागे की जगह नकली नोट में चमकीले और हरे टेप का इस्तेमाल करते थे, एक बारगी पकड़ में नहीं आता था।

महामृत्युंजय मन्त्र का 108 बार जप करें और अपने भाग्य का उदय करें , रोज सुबह जरुर सुनें , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=wHhFeD-PXdc&t=65s