रायपुर : विनेश फोगाट के ओलंपिक खेलों से बाहर होने के बाद खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिये कई घोषनायें हो रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी ओलंपिक खेलों को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री देव साय ने मेडल जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 1 से 3 करोड़ रुपये तक पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। सरकार के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। इससे खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और देश के साथ राज्य का नाम भी ऊँचा होगा।
सीएम ने 502 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया :
सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये और ब्रांज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि सीएम साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 502 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें एक करोड़ 36 लाख रुपये वितरित किए। इससे खिलाड़ियों में बड़ा उत्साह दिखा।
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित :
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछले पांच साल में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित नहीं होने पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 मार्च को आयोजित किया गया था। खेल दिवस के मौके पर आज फिर से खिलाड़ियों को खेल अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले, अमन सेहरावत जैसे खिलाड़ियों ने पदक जीत कर भारत माता का यश बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आगामी दिनों में अच्छी सुविधाओं तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे जिससे हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया खेल कर अपनी प्रतिभा का झण्डा दुनिया में बुलंद कर सकें।
पूरे मन से प्रतिभा को निखारें – मुख्यमंत्री साय
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इसके साथ ही एथलेटिक अकादमी, कबड्डी अकादमी तथा तीरंदाजी अकादमी का भी संचालन कर रहे हैं। रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। साय ने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी पूरी मेहनत के साथ अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में जुटे रहे तथा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को लेकर उत्साह बढ़ाने वाली बात कही है, जिससे खिलाडियों में हर्ष का माहौल बना है।



