रायपुर : दिनाँक 26 अगस्त 2024 सोमवार को लिली चौक स्थित श्री गुरु जीवतपुरी गोस्वामी श्री दुर्गा मंदिर मढ़ी में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रात्रि 9:00 बजे से 24वें पीठाधीश्वर पूजनीय महंत संत शिरोमणि सतगुरु अनन्तपुरी गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में भक्ति संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ। तत्पश्चात श्री कृष्ण भगवान जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम जिसमें भगवान श्री कृष्ण जी का अभिषेक आरती का प्रोग्राम बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कृष्ण भगवान जी का अभिषेक पंडित कोमल अर्जुन लाल शर्मा गोंदिया पंडित उमाकांत दिलीप शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मध्य में ही भक्तों द्वारा गुरुजी का कृष्ण रूप में दर्शन पाकर भक्तों ने गुरु जी के ऊपर पुष्पों की असंख्या वर्षा की एवं गुरूजी द्वारा कार्यक्रम पूर्ण होने से कुछ क्षण पहले ही मटकी फोड़ी। इस विराट कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित हुए तत्पश्चात महाप्रसादी एवम अटूट आमभण्डारा आयोजित किया गया। रात्रि 9 बजे से भक्ति संगीत का भव्य कार्यक्रम इसमें रायपुर से दीपक उदासी, प्रदीप प्यासी, राहुल चावला, पवन चावला, भिलाई से गुड़िया दीदी, गोंदिया से सोहन भैया द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



