व्यापारी से मारपीट और लूटपाट के मामले में तीन आरोपी हिना, अल्ताफ और जावेद गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, देखें विडियो।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुरानी बस्ती क्षेत्र में कार चालक को लूटने वाले बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला है, ऐसे ही कई मामले राजधानी में सामने आये है, लेकिन अपराधियों में कोई खौफ नहीं है। सामने आई इस घटना में कार चालक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन लूटी थी। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जहां पर बीते दिनों एक कारोबारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर सोने की चेन लूट ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपी आदतन बदमाश है। तीनों आरोपी हिना परवीन, अल्ताफ और शेख जावेद ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस भी सक्रिय हो गई, और आरोपियों को लेकर लगातार कार्यवाही को अंजाम दिया।

कारोबारी पर लाठी डंडो से हमला :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

घटना में सामने आया था कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में देर रात कारोबारी और उसके भांजे पर मिर्च पाउडर छिड़ककर लाठी डंडों से हमला किया गया था, व्यापारी को बेदम पीटा गया। साथ ही बदमाशों ने चाकू से भी वार किया। मारपीट में कारोबारी संतोष नायक का हाथ फैक्चर हो गया है। आरोपियों ने दो सोने की चैन और 10 हजार नगद लुटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश पनपा है।

सोने की चैन लेकर फरार बदमाश :

मामले में सामने आया की यहां पर देर रात कारोबारी संतोष नायक और उनके भांजे के ऊपर बदमाशों ने मारपीट की। इसके अलावा कारोबारी के कार में तोड़फोड़ भी की गई। आरोपियों ने दो सोने की चैन और 10 हजार नगद लुटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर देर रात थाने का घेराव किया। जानकारी के अनुसार आरोपी हमलावर अवैध नशे के कारोबार में जेल भी जा चुके है। यह मामला लूटपाट से सम्बंधित ही बताया गया।