बेंगलुरु (कर्नाटक) : गाहे -बगाहे ऑटो चालकों की बदतमीजी और झगड़े की घटनायें सामने आ ही जाती है, लेकिन इसकी पराकाष्ठा तब होती है, जब इनकी बदतमीजी किसी लड़की के साथ होती है। ऐसे ही घटना सामने आई है, जिसमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला बेंगलुरु का है जहां एक ऑटो ड्राइवर ने दो महिलाओं के साथ हांथापाई पर उतर आया। दावा किया जा रहा है कि ऑटो राइड कैंसल करने से नाराज ऑटो ड्राइवर ने महिलाओं से बहस की और उनमें से एक को जोरदार थप्पड़ भी मारा।
इस दौरान महिलाएं दूसरे ऑटो में बैठी थीं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही, बेंगलुरु पुलिस से मामले पर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रयोगकर्ताओं ने ‘ओला’ जैसी कंपनियों से भी सवाल पूछ रहे हैं कि क्या वो अपने ड्राइवरों की पृष्ठभूमि की जांच करते हैं या नहीं। जबकि कई मामलों में ओला-उबर के चालक कई बार खुद भी राईड कैंसिल कर देते है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस वीडियो को X हैंडल @gharkekalesh से 5 सिंतबर को पोस्ट किया गया और लिखा – बेंगलुरु में दो महिलाओं और ऑटो ड्राइवर में राइड कैंसल करने को लेकर हुआ क्लेश। राइड कैंसल किए जाने से ऑटो ड्राइवर गुस्से में था। असल में इस क्लिप को @karnatakaportf ने पोस्ट किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 30 हजार से अधिक व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, प्रयोगकर्ता बेंगलुरु पुलिस से ऑटो ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस मामले के सामने आने के बाद महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है।
यह वीडियो लगभग 2 मिनट का है, जिसमें देखा जा सकता है कि ऑटो चालक ऊंची आवाज में एक अन्य ऑटो में बैठी युवतियों से बात कर रहा है। लड़कियां उससे कह रही है कि आप चिल्ला क्यों रहे हो… इस पर ऑटो चालक कहता है कि तेरा बाप देते हैं क्या गैस। इतने में दूसरी लड़की कहती है कि आप बदतमीजी मत कीजिए, मैं पुलिस के पास जाऊंगी इस पर ऑटो चालक पीछे हटता है और बिंदास कहता है- हां जाओ, फिर वह कहता है कि चल पुलिस के पास…। लड़की बोलती है कि क्या गलती कर दी अगर कैंसल कर दी, आप लोग नहीं करते हमारी राइड कैंसल। बहस के दौरान ही ऑटो चालक लड़की को थप्पड़ मारता है। फिर कुछ और देर झगड़ने के बाद वहां से चुपचाप ऑटो लेकर गोली हो जाता है। इतनी बदतमीजी के बाद भी युवतियों के पक्ष में कोई सामने नहीं आया, युवतियां अकेले ही इस बदतमीजी से जूझती रही।



