रायपुर : राजधानी के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सामने स्थित एक ट्यूशन क्लास सेंटर और कैफे में भीषण आग लग गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, यहाँ बड़ा भयानक धमाका हुआ होने की खबर है। कैफे में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर के फटने की आवाज आई। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया।
यह घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सामने स्थित ट्यूशन क्लास सेंटर और कैफे में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि घटना के समय ट्यूशन क्लास सेंटर बंद था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और सरस्वती नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
कैफे में रखा गैस सिलेंडर में विस्फोट :
यहाँ अचानक आग की लपटें तेजी बढ़ने के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। आशंका जताई जा रही है कि कैफे में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस विस्फोट के बाद आग की लपटें और तेज हो गई। सिलेंडर फटने की घटना की पुष्टि नहीं हो [पाई है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों सिलेंडर फटने की जानकारी दी है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। फायर फाइटर्स को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से ट्यूशन क्लास और कैफे के सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बंद ट्यूशन क्लास सेंटर और कैफे में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है, बताया जा रहा है कि यहाँ भयानक हादसा हुआ है, जिसके बाद अचानक हुये इस हादसे से लोगों को कुछ समझ नहीं आया और अफरा – तफरी मच गई।



