संपत्ति के विवाद में भाई की हत्या, क्षेत्र के में सनसनी का माहौल।

रायपुर : संपत्ति के विवाद में कई बार रिश्तों का कत्ल हो जाता है, ऐसे ही एक मामूली संपत्ति विवाद ने रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में एक परिवार को बर्बाद कर दिया है, जब सौतेले भाई ने अपने ही भाई की जान ही ले ली। यह घटना बुधवार को सामने आई, जब डोमन साहू ने अपने भाई चंदन साहू पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्‍ती के चिंगारीनाला निवासी डोमन साहू और उसका सौतेला भाई चंदन साहू परिवार में एक साथ रहते थे। चंदन अक्सर बंटवारे की बात करता था। इससे चंदन और डोमन के बीच हमेशा विवाद होता रहता था।

दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ता गया और अंत में यह विवाद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। बुधवार को हुए इस विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया, जब चंदन ने गुस्से में आकर चंदन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करने से चंदन बुरी तरह घायल हो गया और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चंदन की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान बीती रात चंदन ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। वहीँ चंदन की मौत से परिजन गमगीन हो गये।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की। चंदन की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया गया और आरोपी डोमन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, और इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। वहीँ विगत दो माह से पुरानी बस्ती में लगातार हत्याओं के मामले सामने आये है। इस घटना ने स्‍थानीय लोगों को हिला कर रख दिया है। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह विवाद इस हद तक बढ़ जायेगा कि एक भाई दूसरे की जान ले लेगा। इससे रिश्तेदार सकते में है।