पुणे (महाराष्ट्र) : पुणे में नदी के किनारे घूमने आए छात्र-छात्रा फोटो खिंचा रहे थे। इसी बीच सेल्फी लेने के चक्कर में एक लड़की का पैर फिसला और वह नदी में गिर गई। लड़की को बचाने के लिए एक युवक भी नदी में कूद गया और दोनों डूब गए। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। युवक नाम रोहन बताया गया है, घटना में सामने आया है सेल्फी के चक्कर में युवती का पैर फिसल गया था।
घटना में मिली जानकारी के अनुसार श्रेया सुरेश गावड़े उम्र 17 साल और रोहन ज्ञानेश्वर ढोंबरे उमर 22 साल को इस हादसे में जान गंवानी पड़ी है। दोनों स्टूडेंट अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर कुंडमला मावल इलाके में इंद्रायणी नदी के किनारे सुबह घूमने आए थे। यहाँ सेल्फी लेते वक्त श्रेया का पैर फिसला और वह नदी के पानी में गिर गई थी तभी उसे बचाने के लिए रोहन भी आगे बढ़ा और देखते ही देखते दोनों उफान मारते इस नदी के पानी में समा गए। जिससे साथ आये लोगों में अफरा-तफरी मच गई , एक बारगी किसी को समझ नहीं आया क्या किया जाये?
उसके बाद श्रेया और रोहन के डूबने को लेकर स्थानीय लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रोहन की लाश को पानी से ढूंढ निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, तो श्रेया की लाश का अब तक पता नहीं चला है, जिसकी तलाश अभी भी चल रही है।
दोस्तों को लगा सदमा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
श्रेया पुणे के एक निजी कॉलेज में 11वीं की कक्षा में पढ़ रही थी तो ढोंबरे परिवार का इकलौता बेटा रोहन भी इंजीनियरिंग के पहले साल की पढ़ाई एक निजी कॉलेज से कर रहा था। श्रेया और रोहन के दोस्त इस हादसे के बाद सदमे में हैं। दोनों इनके साथ ही घूमने आए थे और साथ में ही मस्ती कर रहे थे। दोस्तों की जल समाधि अपने नजरों के सामने बन जाने से उन्हें वह नजारा भूलना मुश्किल हो रहा है। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर आगे तलेगांव पुलिस आगे जांच कर रही है। इस घटना से साथ दोस्त सदमें में है। रेस्क्यू टीम खोजबीन में लगी हुई है।



