बस चालकों द्वारा यात्रियों से जबरदस्ती करने पर होगी जेल, नशाखोरी और दादागिरी को लेकर पुलिस सख्त।

रायपुर : हर जगह पार्किंग ठेकों सहित बस-ऑटो वाली जगहों पर गुंडागर्दी आम बात है, अभी कुछ दिन पहले ही बस स्टैंड में बलात्कार की घटना सामने आई है, उसके पहले भी कई मारपीट और चाकूबाजी की घटनायें सामने आई है। रायपुर के भाटागांव स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड में दादागिरी करना लोगों को अब भारी पड़ सकता है। इस संबंध में पुलिस के आला अफसरों ने बस संचालकों और ट्रैवल्स एजेंट की बैठक ली है। बस स्टैंड में समय पर बस लगाने के भी निर्देश दिए है। पुलिस ने बस स्टैंड में दादागिरी करने वालों को जेल जाने की भी चेतावनी दी है। वहीँ बस वालों की मनमानी चरम पर है।

दरअसल रायपुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में बस यात्रियों को जबरदस्ती बसों में बैठाने और अवैध उगाही की शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा एजेंटों की दादागिरी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस के आला अफसरों ने बस संचालकों और ट्रैवल्स एजेंट की बैठक ली है। बैठक में बस चालकों को बस स्टैंड में समय पर बस लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही नशाखोरी को लेकर भी पुलिस ने सभी को सचेत रहने के लिए कहा है। नियमों का पालन नहीं करने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा। वहीँ बस वाले भाटागांव चौक को जाम किये रहते है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अब ये सब नहीं चलेगा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y