मोहला : एक अविवाहित युवती का गर्भपात करवाने के मामले में बड़ी मुश्किल से पुलिस ने एक्शन शुरू किया है। प्रेमी सहित गर्भपात की गोली देने वाले नाबालिग लड़के सहित चार लोग हिरासत में ले लिए गए हैं। यह पहला मामला नहीं है, ऐसे कई केस पहले भी सामने आ चुके है। घटना है छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में किराए के मकान में निवासरत एक अविवाहित युवती के गर्भपात और उसके हालत नाजुक होने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में खडगांव थाने में एफआईआर दर्ज कर एक नाबालिग प्रेमी, उसके सहयोगी सहित दो मेडिकल संचालकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं गर्भपात करवाने में मदद करने वाला मानपुर का झोलाछाप डॉक्टर तपन मंडल भी फरार हो गया है। घटना में सामने आया है कि प्रेमी के साथ युवती ने अवैध सम्बन्ध बनाये थे, जिसका राज खुलने के डर से छुपाकर गर्भपात करवाया।
उल्लेखनीय है कि, खडगांव थाना क्षेत्र के फूलकोहडो में किराए के मकान में निवासरत अविवाहित 21 वर्षीय पीडिता को बेहद गंभीर स्थिति में बालोद के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताली मेमो से बालोद कोतवाली थाने को जानकारी मिली कि, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से ताल्लुक रखने वाली युवती का गर्भपात करने का प्रयास किया गया है। जिसके कारण वह नाजुक स्थिति में पहुंच गई है। बालोद थाने से पीडिता युवती का मरनासन्न अवस्था में बयान लिया लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।
प्रेमी के साथ संबंध बनाने से गर्भवती हुई युवती :
घटना को लेकर सम्पूर्ण अस्पताली मेमो जांच एवं पीड़िता युवती के कथन के अवलोकन से पाया गया कि, पीड़िता युवती ने अपनी सहमति से आरोपी प्रेमी चेतनदास मारकंडे पिता जीवन दास मारकंडे के साथ शारीरिक संबंध बनाये थे। जिसके कारण पीड़िता युवती गर्भवती हो गई। इस मामले में जब आरोपी चेतनदास मारकंडे को अपने प्रेमिका के गर्भवती होने की जानकारी हुई तब उसने बुआ का लड़का जो मेडिकल स्टोर में काम करने वाले जोहर लाल खैरवार निवासी ग्राम गर्वनाटोला मिचगांव से गर्भपात का टेबलेट मंगवाकर पीड़िता युवती को खिला दी। जिसके कारण पीड़िता युवती का अत्याधिक रक्त स्त्राव होने से उसे आनन- फानन में बालोद जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। बालोद अस्पताल से पीड़िता को रायपुर मेकाहारा अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अस्पतालीय मेमो की जानकारी के आधार पर 3 सितंबर को अविवाहित युवती के गर्भपात कराने के मामले में बालोद कोतवाली थाने में 88, 91 बी.एन.एस. जीरो में कायमी कर थाना खडगांव को मामला बालोद पुलिस ने प्रेषित किया है। जिसमें मेडिकल के नाबालिग युवक सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।



