कटिहार में रेलवे लाइन पर फिश प्लेट खुला मिला, साजिश की आशंका, दो रेलकर्मी हुए बर्खास्त।

कटिहार (बिहार) : पूरे भारत में कहीं ना कहीं आए दिन रेल हादसे की खबर सुनने को मिल रही है, यह काफी चिंता का विषय है, ये सब अचानक होने लगा है। वहीं बीते दिनों कटिहार रेल मंडल अंतर्गत एकलखी रेलवे स्टेशन अप लाइन पर किमी 215/3-4 रेलवे लाइन ट्रैक का फिश प्लेट खुला हुआ मिलना, कहीं ना कहीं साजिश की ओर इशारा कर रहा है। नक्सलियों या फिर असमाजिक तत्वों के निशाने पर रेलवे ट्रैक और यात्री ट्रेन भी हैं। रेलवे के अधिकारी ने इस मामले को लेकर जूनियर इंजीनियर डी.सी कुमार एवं ट्रैकमैन विकी उरांव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं डी.सी कुमार ने कहा कि घटना की व्यापक जांच किए बिना अनुचित तरीके से निशाना बनाया गया है। वहीँ इस मामले में पाकिस्तान के हाथ होने की आशंका भी जताई गई है, जिसके भारत में रहने वाले नुमाइंदे इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हों।

‘असंगत रूप से डाली जा रही दुर्घटना की जिम्मेदारी’ :

डी.सी कुमार ने कहा कि जमीनी हकीकत की जांच करने के लिए विस्तृत जांच आवश्यक है। ऐसा प्रतीत होता है कि संभावित चूकों को नजरअंदाज करते हुए दुर्घटना की जिम्मेदारी असंगत रूप से डाली जा रही है। इंप्लाइज यूनियन डिवीजन कटिहार के जॉइंट सेक्रेटरी प्रेम शंकर सिंह ने कहा कि चौकीदार की जांच के अनुसार, सुबह 8 बजे तक फिशप्लेट लगी हुई थी और जब चाबी वाला मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि फिश प्लेट खुली हुई थी। इस छोटी सी अवधि में फिशप्लेट को आसानी से नहीं खोला जा सकता है, क्योंकि वहां मौजूद चौकीदार ने बताया कि क्लैंप को पूरी रात में केवल दो बार कसने की जरूरत होती है। यह बाहरी लोगों की ओर से उपद्रवियों और तोड़फोड़ की गतिविधि का मामला हो सकता है। जिसके लिये रेलकर्मी जिम्मेदार नहीं हो सकता।

डीआरएम ने उचित न्याय का दिया आश्वासन :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस सिलसिले में कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर उचित जांच की मांग की गई है। इंप्लाइज यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री रजनीश कुमार ने कटिहार डीआरएम सुरेंद्र कुमार को ज्ञापन देते हुए कहा कि इस मामले की उचित जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाए। जांच में पूरी पारदर्शिता हो, नहीं तो हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने उचित न्याय का आश्वासन दिया है। वहीँ इस मामले को लेकर रेलवे विभाग द्वारा जांच कराये जाने की बात भी सामने आई है।