नई दिल्ली : मैसेजिंग की दुनिया में व्हाट्सएप को कौन नहीं जानता, दुनिया भर में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अपने प्रयोगकर्ताओं की सहूलियत के कंपनी नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाती रहती है। कंपनी ने पिछले एक साल में एक से बढ़कर एक फीचर्स रिलीज किए हैं। वॉट्सऐप की सबसे बड़ी खास बात यह है कि नए अपडेट्स मोबाईल यूजर्स के साथ साथ डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी रिलीज किए जाते हैं। अब कंपनी अपने Mac प्रयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ा अपडेट करने जा रही है। इससे काफी लाभ प्रयोगकर्ताओं को मिलेगा।
अगर आप भी मैक यूजर्स हैं तो वॉट्सऐप का अपकमिंग अपडेट को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप इसे इग्नोर करते हैं तो आपका पर्सनल डेटा खो सकता है और साथ ही प्राइवेसी भी ब्रीच हो सकती है। दरअसल वॉट्सऐप मैक के इलेक्ट्रॉन बेस्ट वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को एक नए ऐप catalyst से रिप्लेस करने वाला है। इसके बाद पुराना एप काम करना बंद कर देगा।
WABetaInfo ने दी बड़ी जानकारी :
मेटा के स्वामित्व वाले इस ऐप में आने वाले अपडेट्स की जानकारी कंपनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार मैक डेस्कटॉप में पुराना इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप 54 दिन बाद काम करना बंद कर देगा। वॉट्सऐप ने इस संबंध में प्रयोगकर्ताओं को सूचित करना भी शुरू कर दिया है। सभी प्रयोगकर्ताओं इस बात को ध्यान में रखकर आवश्यक बदलाव कर लें।
WABetaInfo ने अपकमिंग अपडेट्स का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि कंपनी अपने प्रयोगकर्ताओं को जानकारी दे रही है कि 54 दिन बाद डेस्कटॉप पर इलेक्ट्रॉन ऐप काम नहीं करेगा। अब डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप यूज करते रहने के लिए यूजर्स को Catalyst ऐप पर स्विच करना होगा। यह अब निश्चित तौर पर 54 दिन बाद सक्रिय हो जायेगा।
कंपनी के अनुसार जब आप नए ऐप से पुराने ऐप में स्विच करेंगे तो आपका डेटा अपने आप नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएगा। अगर आप पुराना ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपने पर्सनल डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिये यह सावधानी बरतना जरुरी है।
प्रयोगकर्ताओं को मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मिली जानकारी के मुताबिक कैटालिस्ट ऐप में यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं यूजर्स को पहले से ज्यादा बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। नए ऐप में यूजर्स को इलेक्ट्रॉन बेस्ड वर्जन की तुलना में मैक ओएस फीचर्स का बेहतर इंटीग्रेशन मिलेगा। वॉट्सऐप ने इस नेटिव ऐप को खासतौर पर मैक ओस को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया है। जिससे प्रयोगकर्ताओं को नया अनुभव मिलेगा।



