प्रयागराज (उ.प्र.) : धर्मनगरी के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा भयानक हादसा हुआ है। यहां अचानक ओवरब्रिज पर आग गई, आग लगने की वजह से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। करीब 10 मिनट तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग लगने की वजह से रेलवे स्टेशन पर धुआं-धुआं हो गया। लगातार धुंआ बढ़ने की वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई था, वहीं ओवरब्रिज पर लगी आग को देखकर यात्री भी परेशान हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।
पॉवन केबिन बॉक्स में लगी आग :
प्रयागराज रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि प्रयागराज स्टेशन के पुल संख्या दो में लगे पॉवर केबिन बॉक्स में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्री भी आग लगा देख परेशान हो गए। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवेकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग काफी भयानक थी।
रेलवेकर्मियों ने आग पर पाया काबू :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अधिकारियों के मुताबिक केबिल ट्रे में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। मौके पर करीब 10 मिनट तक आग लगी रही। वहीं फायर ब्रिगेड जब तक आती तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग बुझाने में लगभग 12 सिलेण्डर इस्तेमाल किये गए और पानी की बौछार की गई तब जाकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल रेल कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। गनीमत रही कि वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर रेलवे अधिकारी और RPF पुलिस मौजूद रही। आग लगने की वजह से कुछ देर के लिए लाइट भी काट दी गई थी। लाइट के काटने के कारण समय तक रेलवे स्टेशन में अंधेरा छाया रहा।



