जंगल में गाय का मांस निकालते 6 आरोपी गिरफ्तार।

जशपुर : छत्तीसगढ़ में कई जिलों में गौ तस्करी अपने चरम पर है, जशपुर जिले में पुलिस ने मवेशी को मारकर मांस की बिक्री करने वाले छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। ये सभी आरोपी जंगल में गाय को मारते हुए पकड़े गए थे। जिसके बाद से मौके से फरार हो गए थे, वहीं  पुलिस ने मांस बेचने के आरोप में छ: आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

सामने आया यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सुरेशपुर ठेलुपारा का है। एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि, फोन में सूचना मिला की  मवेशी को मारकर उसके मांस की बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचे, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण ने बताया कि घटना के दिन वह जंगल की तरफ अपनी बकरी ढूंढने जा रहा था। जहां एक पहाड़ पर कुछ लोग सफेद रंग के मवेशी को मार रहे थे। ग्रामीणों को देखते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मामले को लेकर पुलिस ने कार्यवाही शुरू की।

सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी खोजबीन पुलिस द्वारा जारी थी। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में सुरेशपुर ठेलूपारा के रहने वाले  राजू तिर्की, जगसाय कुजूर, कलेश्वर तिर्की,  गुड्डू एक्का,  चुन्दू तिर्की, विनोद तिर्की के नाम शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। साथ ही पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया है। पुलिस ने तत्काल नए कानून के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर धारा 325, 3 (5) BNS और छग गौवंश वध प्रतिषेद अधिनियम 4 6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।