गणेश पंडाल पर पथराव, मूर्ति खंडित, गृहमंत्री हर्ष संघवी ने पहुंचकर आरती की, 33 गिरफ्तार।

सूरत (गुजरात) : देशभर में भगवान श्री गणेश को विराजित किया गया है, जिसको लेकर कई जगहों से भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पथराव और झड़प की कई घटनायें सामने आई है। ऐसे गुजरात के सूरत में गणेश पंडाल पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की गई है। पथराव के बाद दो गुटों मे बड़ी झड़प हो गई। पुलिस और आम लोगों पर भी पत्थरबाजी की गई और कई गाड़ियों में भी आग लगाई गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में 33 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पत्थरबाजी के बाद हालात ऐसे हुए कि पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा है। घटना के बाद से क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है, वहीँ इस घटना को लेकर पुलिस अहतियात बरत रही है।

गृह मंत्री हर्ष संघवी पहुंचे :

सूरत में जिस पंडाल में भगवान गणेश जी की प्रतिमा पर पथराव कर मूर्ति को खंडित किया गया था वहां गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी खुद पहुंचे और उसी पंडाल में उन्होंने पूजा कर गणेश जी की आरती भी की। उनके साथ में सूरत पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत और सूरत महापौर दक्षेश मावानी भी मौजूद रहे। हर्ष संघवी ने दावा किया था कि सूर्योदय से पहले आरोपियों को पकड़ा जाएगा और ऐसा हो भी गया। 

क्या है पूरी घटना? :

घटना को लेकर गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने बताया है कि सूरत के सैयदपुरा इलाके में आज 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया गया। इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने इन लोगों को बहकाने वाले अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि जो लोग राज्य में शांति भंग करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया है कि कुछ बच्चों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत उन बच्चों को वहां से हटाया। क्षेत्र में तुरंत पुलिस को तैनात किया गया और लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने बताया है कि सभी क्षेत्र में जहां इसकी जरूरत पड़ी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। शांति भंग करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, चारों तरफ करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात हैं और आम लोग भी यहां मौजूद है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से माहौल अशांत है,पुलिस लगातार घटना पर नजर बनाये हुये है।