पुजारी पार्क के पास खड़ी कार में महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

रायपुर : राजधानी रायपुर में अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में कार के अंदर लाश मिली है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है, जिसको लेकर पुलिस को सूचना मिली। मामले में महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं यह मामला सामने आने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच की बात कही है।

दरअसल यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पुजारी पार्क स्थित भक्कू गैरेज के बाहर कार में संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिली है। पुलिस को इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। मामले अभी पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y