भिलाई में मजार के गेट सहित दुकानों पर चला बुलडोजर, सामने आया ये मामला….।

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में सुबह-सुबह प्रशासन की बड़ी कार्यवाही की है। यहां भिलाई जोन-3 ऑफिस के बगल में स्थित करबला मैदान और मजार की गेट पर बुलडोजर चलाया गया है। मामले को लेकर आरोप है कि मजार की गेट और बाजार में दुकानें कब्जा करके बनाई गई थीं, जिसके बाद इनपर कार्यवाही की गई है। वहीं सुबह से ही निगम का अमला कार्यवाही में जुटा हुआ है। कई दुकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया है, सभी दुकानों का कब्ज़ा हटाया जा रहा है। इस कार्यवाही को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। माना जा रहा है कि दोपहर या शाम तक यह कार्यवाही चलेगी। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण मामले में कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्यवाही की गई है। यहाँ कब्जे की जानकारी सामने आई थी।

कार्रवाई से पहले जारी की गई नोटिस :

मामले को लेकर भिलाई नगर निगम के उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि जमीन का अवैध रूप से अतिक्रमण करके इस पर गैर-धार्मिक काम किया जा रहा है। इस जमीन का उपयोग व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा था। इस जमीन को खाली करने के संबंध में पहले भी नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि धार्मिक काम की आड़ में अतिक्रमण कर इसका व्यावसायिक काम में उपयोग लिया जा रहा था, जिस वजह से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में किसी को टारगेट नहीं किया गया है। पहले भी जहां कहीं भी अतिक्रमण रहा है, वहां पर नोटिस देकर इस तरह की कार्यवाही की गई हैं। इसी तरह आज भी फार्मेल्टी पूरी करने के बाद कार्यवाही की गई है। पूरी कार्यवाही नियमानुसार है।

दुकानों पर भी चला बुलडोजर :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि इसमें चार-पांच दुकानें थीं, जिन्हें हटाया गया है, इसके अलावा बाउंड्री वॉल थी और पीछे भी कई कॉलम डाले गए थे, जिन्हें तोड़ा गया है। वहीं रोड पर जो गाड़ियां रखी गई थीं, उनको भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की करीब 400 करोड़ रुपए की जमीन पर इन अवैध कब्जाधारियों ने कब्जा किया हुआ था, जिसको लेकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। बता दें कि कई वर्षों से भिलाई नगर निगम की जमीन पर कर्बला मैदान में मजार के नाम पर अवैध कब्जा किया गया था। साथ ही कई दुकानें भी नगर निगम की जमीन पर बनी हुई थीं, जिसे लेकर कई बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कब्जाधारियों की तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए। आखिर में बुलडोजर की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।