बारिश और तेज हवा से बूढ़ापारा में गिरा गणेश पंडाल, और गणेश जी की प्रतिमा….।

रायपुर : आमतौर पर बारिश अभी तक ज्यादा तेज हवा नहीं चली है, लेकिन आज की हल्की बारिश और तेज हवाओं से भगवान गणेश का पंडाल अचानक गिर गया। खबर सामने आई है कि रायपुर के बूढ़ापारा स्थित श्री बालाजी परिवार गणेशोत्सव समिति के गणेश पंडाल में तेज बारिश और हवा के चलते पंडाल गिर गया, गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। रविवार को शाम के समय अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे पंडाल का एक हिस्सा ढह गया था। पंडाल गिरने से एक वाहन चालक इसके नीचे फंस गया, लेकिन उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई। पंडाल गिरने के बाद भगवान गणेश की मूर्ति को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई, प्रतिमा सुरक्षित है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि जैसे ही पंडाल गिरने लगा, भगवान गणेश की मूर्ति ने पंडाल का भारी बोझ थाम लिया। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति पर किसी प्रकार की खरोंच भी नहीं आई, जिससे भक्तों ने इसे चमत्कार मानकर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। घटना में फंसे वाहन चालक को सुरक्षित निकाला गया है, पंडाल गिरने के दौरान वहां मौजूद एक वाहन चालक इसके नीचे फंस गया था। तुरंत मौके पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित रहे। पंडाल गिरने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और श्रद्धालुओं ने मिलकर स्थिति को संभाला।