‘रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट’ मामले का ISIS कनेक्शन, दाखिल हुई चार्जशीट, गिरफ्त में आरोपी।

बेंगलुरु (कर्नाटक) : एक मार्च 2024 को रामेश्वरम कैफे में बम ब्लास्ट किया गया था। कैफे के ब्रुकफील्ड आउटलेट पर कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था। इस धमाके में ग्राहक और होटल कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए थे। घटना को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में 4 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अपनी जांच में तेजी लाते हुए एनआईए ने सोमवार को ये कार्यवाही की है। आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मथीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ के रूप में की गई है। चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपियों ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बेंगलुरु में कर्नाटक भाजपा कार्यालय में बम ब्लास्ट की योजना बनाई थी। हालांकि वह सफल नहीं हो पाई। 

न्यायिक हिरासत में चारों आरोपी :

एनआईए ने इन सभी चारों आरोपियों पर IPC, UA(P) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और PDLP अधिनियम की धाराओं के तहत आरोपपत्र दाखिल किया है। चारों को पहले गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इन्होने रामेश्वरम कैफ़े में ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया था। इस साल 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे, ब्रुकफील्ड, आईटीपीएल बेंगलुरु में हुए IED विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए थे। होटल की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था। एनआईए ने 3 मार्च को मामले की जांच शुरू की थी। एनआईए ने तब विभिन्न राज्य पुलिसबलों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय में कई तकनीकी और फील्ड जांच की थी। 

शाजिब ने बनाया था बम :

एनआईए की जांच से पता चला कि शाजिब वह व्यक्ति है, जिसने बम लगाया था। वह और अब्दुल मथीन अहमद ताहा पहले ही साल 2020 में अल-हिंद मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद से फरार हो गए थे। एनआईए द्वारा की गई व्यापक तलाशी के बाद रामेश्वरम कैफे विस्फोट के 42 दिन बाद पश्चिम बंगाल में उनके ठिकाने से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इन्होने लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुये है। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के रहने वाले ये दोनों आरोपी ISIS के कट्टरपंथी थे। ये दोनों पहले सीरिया में ISIS के क्षेत्रों में हिजरा (एक धार्मिक यात्रा) करने की साजिश रची थी। वे अन्य भोले-भाले मुस्लिम युवाओं को ISIS की विचारधारा के प्रति कट्टरपंथी बनाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ ऐसे युवाओं में से थे। 

ताहा और शाजिब ने सिम कार्ड और बैंक खातों का किया इस्तेमाल :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

तहकीकात में सामने आय है कि ताहा और शाजिब ने धोखाधड़ी से मिले भारतीय सिम कार्ड और भारतीय बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। डार्क वेब से डाउनलोड किए गए विभिन्न भारतीय और बांग्लादेशी पहचान दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया था। जांच में आगे पता चला कि ताहा को पूर्व अपराधी शोएब अहमद मिर्जा ने मोहम्मद शहीद फैसल से मिलवाया था, जो लश्कर-ए-तैयबा बेंगलुरु षडयंत्र मामले में फरार है। ये सभी आतंकवादी समूहों से जुड़े हुये बताये गये है। 

ISIS मॉड्यूल का कनेक्शन :

इसके बाद ताहा ने फैसल, अपने हैंडलर को अल-हिंद ISIS मॉड्यूल मामले में आरोपी महबूब पाशा और ISIS साउथ इंडिया के अमीर खाजा मोहिदीन और बाद में माज मुनीर अहमद से मिलवाया। ताहा और शाजिब को उनके हैंडलर ने क्रिप्टो करेंसी के जरिए फंड मुहैया कराया था।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

जांच में आगे पता चला है कि इन आरोपियों ने इस फंड का इस्तेमाल बेंगलुरु में कई तरह की हिंसा को अंजाम देने के लिए किया था। इसमें 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में भाजपा के राज्य कार्यालय पर एक IED ब्लास्ट करने की कोशिश की थी, जो कि असफल हो गया था। इसके बाद दोनों मुख्य आरोपियों ने रामेश्वरम कैफे विस्फोट की योजना बनाई थी। वहीँ अब इस मामले की जांच अभी जारी है। इसमें अब बाकी आगे कार्यवाही के लिये NIA जुटी हुई है।