कवर्धा : बालोद जिले के डौंडी थाने में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर सहित तीन अन्य लोगों पर एक शिक्षक को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीँ इस मामले पर अब सियासत भी तेज हो गई है। घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, मुझे पता चला है कि, एक शिक्षक के सुसाइड नोट में पैसे का लेन देन के मामले पर बालोद जिले के डौंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। अब इस पर जांच होगा तो और बातें सामने आयेगी। गृहमंत्री का स्पष्ट कहना है की जांच केबाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मोहम्मद अकबर ने FIR को बताई राजनैतिक साजिश :
वहीं इस मामले पर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खुद के खिलाफ दर्ज FIR को एक साजिश बताते हुए कहा है कि, नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने के आरोपी शिक्षक की आत्महत्या मामले में मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उन पर FIR दर्ज करना साजिश है। उन्होंने इस संबंध में दस्तावेज जारी कर मामले का खुलासा किया है। जिसके अनुसार 14 अगस्त को शिक्षक देवेन्द्र कुमार कुमेटी ने थाना प्रभारी डौंडी को आवेदन दिया था। जिसमें लोगों से पैसा लेना कुबूल करते हुए उनके साथ शामिल लोगों के नाम बताये गए हैं। मोहम्मद अकबर ने बताया कि शिक्षक देवेन्द्र कुमार कुमेटी के द्वारा दिए गए आवेदन को सरकार छिपा रही है। इस मामले को लेकर राजनैतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
कुछ दिनों पहले शिक्षक ने की थी आत्महत्या :
घटना को लेकर सामने आया है कि कुछ दिनों पहले आदिवासी समाज के एक प्रतिष्ठित परिवार से आने वाले शिक्षक देवेंद्र कुमार कुमेटी ने आत्महत्या की थी। मृतक शिक्षक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उसने पूर्व मंत्री मो. अकबर सहित तीन अन्य लोगो को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। जिसके बाद आज डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं 3 लोगों के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर अब पुलिस द्वारा जांच की जायेगी।
सुसाइड नोट लिखा है इनके नाम :
सुसाइड नोट में मृतक शिक्षक ने मोहम्मद अकबर सहित कई लोगों के नाम का उल्लेख किया है। जिसमें लिखा गया गया है कि, वन विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी लगवान नाम पर उन्होंने पैसों की ठगी की है। यह भी लिखा है कि, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने 40 से अधिक लोगों से 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा की ठगी की है। मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहम्मद अकबर के सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं 3 लोगों के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर धारा 420 के तहत ठगी का केस दर्ज किया गया है। वहीँ अब इस मामले को लेकर पुलिस जांच की बात सामने आ रही है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



