राज्य में आज धुँआधार बारिश की चेतावनी, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, नदी-नाले उफान पर है। मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसका क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर सहित दुर्ग संभागों के जिले में रहने की संभावना है। यहाँ बारिश को लेकर सावधानी बरतने की सूचना दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा और उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा। इसमें कोई भी कमी की सम्भावना नहीं है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बुधवार से बारिश की गतिविधियों में गिरावट हो सकती है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। तीन स्थानों पर अतिभारी, 13 स्थानों पर बहुत भारी व 19 स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा बीजापुर के भैरमगढ़ में 210 मिलीमीटर दर्ज की गई। लगातार बारिश की बढ़ोत्तरी से जन-जीवन प्रभावित हो गया है।