करोंदे का सेवन है शरीर के लिए बेहद फायदेमंद, साल में मिलता है सिर्फ तीन माह, जानिये इसके अनमोल फायदे।

स्वास्थ्य : करौंदा एक ऐसा फल है जो गुणों से भरपूर है। करोंदे में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन सी,विटामिन-ए इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| छोटी-छोटी गोलियों जैसा दिखने वाला करौंदा अपने अंदर ढेरों पोषक तत्व छिपाए हुए है। करौंदे का सेवन शरीर को बड़े फायदे पहुंचाता है। जुलाई से सितंबर तक इस फल की बाजार में बहार दिखाई देती है। करौदें की सब्जी बनाने के साथ इसका अचार भी तैयार किया जाता है जो गुणकारी होता है। करौंदा एक ऐसा फल है जो न सिर्फ स्वाद में खट्टा और मीठा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं करौंदा खाने के 5 बड़े 

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद : 

करौंदे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

वजन घटाने में मददगार : 

करौंदा कम कैलोरी वाला फल है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा रखता है और वजन घटाने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद : 

करौंदे में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत अच्छा होता है। यह मोतियाबिंद और अन्य आंखों की समस्याओं से बचाता है।

त्वचा के लिए लाभदायक :

शायद ही कोई इंसान हो जिसे खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा की चाहत ना हो,अगर आप भी अपनी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखना चाहते है तो करौंदे का उपयोग आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है| करोन्धे में मौजूद विटामिन सी,विटामिन डी,प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व त्वचा को जरुरी पोषण प्रदान करते है,जिससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है|

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मधुमेह की रोकथाम में सहायक :

करोंदे में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण शरीर में इन्सुलिन की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में सहायक होते है,इन्सुलिन के संतुलित रहने से आप रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा बढ़ती नहीं है| अगर आप भी मधुमेह के रोग से पीड़ित है तो करोंदे का सेवन आपके लिए भी फायदेमंद हो सकता है|

बालो के लिए भी लाभदायक :

आज के समय में बाल टूटने और झड़ने की परेशानी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है,बाल झड़ने और टूटने की वजह शरीर में प्रोटीन और विटामिन्स की कमी होती है|  अधिकतर सभी इंसान बाल लम्बे और घने चाहते है जिसके लिए वो बहुत सारे तरीके अपनाते है,अगर आप भी बाल लम्बे करना चाहते है तो करोंदा आपके लिए बेहतर विकल्प है| करोंदे में मौजूद विटामिन्स और अन्य पोषक तत्व बालो को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाते है|

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन में भी लाभदायक :

आज के समय में बहुत सारी महिला और पुरुष को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की परेशानी का सामना करना पड़ता है| करोंदे का जूस यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या की रोकथाम करने में सहायक होता है| करोंदे का जूस यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का इलाज नहीं करता केवल इसकी रोकथाम करने में सहायक होता है|