बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में बड़ी कार्यवाही की है। अभी दो दिन पहले ही बलौदाबाजार जिले के चर्चित सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी आरोपी पत्रकार आशीष शुक्ला को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी पुलिस पत्रकार से पूछताछ भी कर रही है। अभी इस मामले में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है इस मामले में पांचवी FIR दर्ज की गई है। वहीं मामले में शामिल एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया गया हैं। इससे पहले प्रधान आरक्षक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। जांच के बाद पुलिस विभाग के और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं।
दरअसल यह मामला बलौदाबाजार का है, यहाँ लोगों को सेक्सटोर्शन में फंसकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। जहां पर चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। मामले में एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया गया हैं। इससे पहले एक पत्रकार समेत प्रधान आरक्षक और पूर्व विधायक समेत 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद पुलिस विभाग के पूर्व में पदस्थ निरीक्षक स्तर के अधिकारी के ऊपर भी शिकंजा कस सकता है। पुलिस इस मामले में लगातार कार्यवाही कर रही है।
सामने आया था ये पूरा मामला :
इस मामले में चर्चित सेक्स स्कैंडल और ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी पत्रकार आशीष शुक्ला ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अपने आप को आत्मसमर्पण करने की बात कह रहा था। पहले भी इस मामले में एक पुलिस आरक्षक समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि, इस मामले में संलिप्त एक और महिला आरोपी अभी फरार थे। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही थी। फिलहाल दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों को पकड़ लिया गया है।
पुलिस महकमे तक पहुंची जांच की आंच, प्रधान आरक्षक गिरफ्तार :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
इस बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल में सरगना शिरीष पांडे की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को सायबर सेल ने विभाग में ही पदस्थ प्रधान आरक्षक अंजोर दास मांझी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी प्रधान आरक्षक को पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस घिनौने काम में अंजोर दास मांझी कि संलिप्तता पर लगातार मीडिया के द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे। इसको लेकर इसके पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान उठ रहे थे। क्योंकि सैक्स स्केंडल मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के भी लिप्त होने की खबर भी थी। इस जांच की आंच उन पर भी पहुँच सकती है, मामले में बताया जा रहा है कि, जांच में आरोपी के बैंक खाते से करोड़ों रुपए के लेनदेन के सबूत मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही का दिलाया था भरोसा :
मामले में पत्रकारों के सवाल उठाने पर बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने मीडिया को भरोसा दिलाया था कि, मामले में जांच की जा रही है। इसमें जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्यवाही करेंगे। जिसके बाद से सायबर पुलिस की टीम लगातार नजर रखी हुई थी और मौका मिलते ही आज आरोपी आरक्षक को पीटीएस माना रायपुर से पकड़ लिया गया है। वही जानकार सैक्स स्कैंडल मामले में शामिल होने एवं लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर आरोपी आरक्षक की मौजूदगी के सबूत प्रार्थी पुलिस को पहले ही दे चुके थे। उसके बावजूद पुलिस जांच में देरी की जा रही थी। लेकिन मीडिया के बढ़ते दबाव को देखते हुए आखिरकार पुलिस को झुकना ही पड़ा और जांच में अपने ही विभाग में पदस्थ आरक्षक को आखिर कार गिरफ्तार करना पड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



