हरदोई (उ.प्र.) : ट्रेनों के हादसे लगातार बढ़ रहे है, ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन ट्रेन के हादसों की खबर सामने ना आ रही हो, इन सबको लेकर किसी देश विरोधी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। अब एक हैरान करने वाला मामला आया है, जिसमें यूपी के हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) के ओएचई वायर से टकराने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ था। ये ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे लखनऊ से रवाना हुईं थी। आज तक किसी भी घटना में ऐसा ब्लास्ट नहीं हुआ है। OHI वायर का वोल्टेज 25,000 रहता है, जिसमें कई बार तार के साथ छू जाने पर किसी व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से जलकर राख हो जाता है। यह घटना सुबह पांच बजे उमरताली स्टेशन के आगे निकलते ही ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। ट्रेन टकराने के बाद धमाके के साथ लाइन में फॉल्ट आ गई थी। अब रेलवे ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है।
ओएचई वायर से टकराई थी ट्रेन :
ये पूरी घटना बुधवार की है। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। पायलट ने ट्रेन को रोका और उमरताली और दलेलनगर स्टेशन सूचना दी। जानकारी होते ही लखनऊ से आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया था। लगभग छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन से रवाना किया गया था। इस घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत को बदले हुये रूट से भेजा गया। इसके साथ ही करीब दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए थे। रेलवे ने दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था। रेलवे द्वारा ओएचई वायर को लेकर कभी भी कोई कोताही बरतने की बात सामने नहीं आई है, यह काफी हाई वोल्टेज से भरी होती है।
गहरी साजिश का शक :
अब इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से गहरी साजिश के संकेत दिए गए हैं। रेलवे को शक है यूपी के हरदोई में ट्रेन को बिजली शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन जिस बिजली खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। रेलवे इस मामले की जांच कर रही है। वहीँ सरकार ने अब ट्रेनों में AI कैमरे लगाने की योजना शुरू कर दी है।
टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा छेड़छाड़ के संकेत :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जिस तरह से कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गानिया एक्सप्रेस ट्रेन बिजली के खंबे के केबल से टकराई है वह अमूमन कभी होता नहीं है। यह टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा किसी की छेड़छाड़ लग रही है। क्योंकि थोड़ी देर पहले ही वहां से बाकी ट्रेंनें भी गुजरी थीं। तब स्थिति सामान्य थी, ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी, जबकि रेल कर्मचारी लगातार ट्रैक सहित सभी चीजों पर निगरानी बनाये रखते है। फिलहाल रेलवे इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।



