लाखों की ठगी करने वाला ठग चेन्नई से गिरफ्तार, ऐसे लिया था झांसे में।

रायपुर : लगातार ठगी के मामले सामने आने के बाद भी लोग ठगों के शिकार हो रहे है, इसमें हैरान करने वाली बात तो यह है कि पढ़े लिखे लोग इसके ज्यादा शिकार हो रहे है, कारण है लालच। ऐसे ही शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला आईटी इंजीनियर से 88 लाख रूपये की बड़ी ठगी करने वाले आरोपी पी. हरिकिशोर सिंह (44) को कांचीपुर चेन्नई से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी मूलत: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। अधिकतर ठगों के तार बिहार से जुड़े होते है।

इस आरोपी के चार अलग-अलग खाताें में साइबर रेंज पुलिस ने 57 लाख रुपये होल्ड करवाए हैं। उस पर कर्नाटक में भी अपराध दर्ज है। उसने चेन्नई में जाकर वहां के सिम कार्ड, बैंक खाते जुटाए। इसके बाद मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया था। फरार आरोपियों की पतासाजी में टीम लगी है। ये लोग पूरी टीम बनाकर ठगबाजी को अंजाम देते है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-16 बी-नोएडा, उत्तरप्रदेश निवासी रश्मि शर्मा यहां होटल क्लार्क इन तेलीबांधा में रुकी हुई थी। वह नोएडा में टेक महिंद्रा कंपनी में आईटी इंजीनियर हैं। वह रायपुर में कंपनी के काम से आई हुई थी। इस बीच गूगल में सर्च करने के दौरान उन्हें एवेडेंस स्पार्क ट्रेडिंग प्रोग्राम का विज्ञापन दिखा।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इसके बाद रश्मि ने उसमें दिए गए संपर्क नंबर पर फाेन किया। दूसरी ओर से अंजली शर्मा नाम की युवती ने फोन उठाया। इसके बाद उन्हें वाट्सऐप ग्रुप इंडिया स्‍टॉक इंवेस्टमेंट एकेडमी-002 में जोड़ दिया गया। ग्रुप में मेंटर नरेश राठी ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग करने पर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। महिला उसकी बातों में आ गई, और महिला ने रकम लगा दी।

महिला ने आठ जुलाई से लेकर सात अगस्त तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 88 लाख रुपये जमा किया। इतनी राशि जमा करने के बाद शेयर में उन्हें लाभ नहीं मिला और न ही आरोपियों ने पैसे लौटाए। बाद में उन्हें ग्रुप से अलग कर दिया गया।इसकी शिकायत महिला ने रायपुर रेंज साइबर थाना में की। रिपोर्ट के बाद साइबर की टीम ने पतासाजी शुरू की। मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपी के बारे में पता चला। जिसे चेन्नई से दबोचा गया है। ऐसे ही कई मामले लगातार सामने आ रहे है, लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/