TRAI के इस कदम से फिर महंगे हो सकते हैं रिचार्ज, फिर बढ़ सकती है रिचार्ज की कीमतें।

नई दिल्ली : आज हर किसी के पास मोबाईल है, परिवार के हरेक सदस्य के पास मोबाईल आज की जरूरत बन गई है। वहीँ बीते दिनों निजी टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio और Vi (Vodafone-Idea) ने जुलाई में अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के महंगे प्लान की वजह से प्रयोगकर्ताओं की जेब पर पहले के मुकाबले 25 प्रतिशत तक का बोझ बढ़ा है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर से प्रयोगकर्ताओं को झटका दे सकती हैं। प्रयोगकर्ताओं को एक बार फिर से रिचार्ज प्लान के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इसके वजह TRAI की नई पॉलिसी हो सकती है। ऐसे आम उपभोक्ता महंगे रिचार्ज से परेशान है।

ये है TRAI की नई पॉलिसी?

दूरसंचार नियामक (TRAI) ने दूरसंचार विभाग (DoT) से फर्जी कॉल और मैसेज को लेकर नई पॉलिसी लाने के लिए कह दिया है। 1 अक्टूबर 2024 से यह नई पॉलिसी लागू हो जायेगा। जो टेलीकॉम कंपनी ट्राई की इस नई पॉलिसी को फॉलो नहीं करेगी, उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। ट्राई ने दूरसंचार विभाग से उन टेलीकॉम कंपनियों से भारी जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है, जो फर्जी कॉल्स और मैसेज रोकने में नाकाम रहेंगी। वहीँ फर्जी कॉल लगातार लोगों के लिये मुसीबत बने हुये है।

TRAI की तरफ से DoT को जुर्माना वसूलने के लिए टेलीकॉम कंपनियों की बैंक गारंटी जब्त करने तक का सुझाव दिया गया है। ट्राई के पास यह अधिकार भी है कि अगर कोई टेलीकॉम कंपनी नियम फॉलो नहीं करती है, तो उसका लाइसेंस भी रद्द कर सकता है।

ये होगा इसका असर?

दूरसंचार विभाग टेलीकॉम कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने के बजाय भारी जुर्माना वसूलने वाली बात पर सहमत हो सकता है। ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है, जिसे वो यूजर्स से वसूल सकती हैं। पहले ही टेलीकॉम कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ा रही हैं, जिसकी वजह से हाल ही में रिचार्ज प्लान महंगे किए गए हैं। प्लान महंगे होने से उपभोक्ता पहले ही मुसीबत में है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

अब तक टेलीकॉम कंपनियों का इतिहास रहा है कि वो अपने घाटे को कम करने या फिर नई टेक्नोलॉजी में निवेश करने के लिए प्रयोगकर्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है। अगर, टेलीकॉम कंपनियों को जुर्माना देना पड़ गया, तो उनके ARPU पर इसका असर होगा और रिचार्ज प्लान महंगे किए जा सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं के लिये मुसीबत खड़ी हो जायेगी।