बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा, पकड़ी गई 8 लड़कियां, मामले में पुलिस ने की कार्यवाही।

कवर्धा : देह व्यापार अपने चरम पर है, आये दिन कहीं ना कहीं से दलाल और युवतियां पकड़ में आ रही हैम राजधानी रायपुर से लेकर हर जगह यह कारोबार चोरी छूपे चल रहा है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 8 युवतियों और 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी अलग-अलग शहर से हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, देह व्यापार की शिकायत मिलने पर राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में पुलिस ने छापा मारा। दोनों ही जगहों पर 8 युवतियां और 2 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस :

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि, सभी युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं और एक एजेंट के जरिए यहां पर आती हैं। वह एजेंट फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। ऐसे ही कई दलाल हर जगह सक्रिय है, ये लोगो सोशल मीडिया के जरिये सौदा करते है और जगह का इंतजाम कर काले कारनामे को अंजाम देते है। कई बार युवतियां दिल्ली और कोलकाता से बुलाई गई होती है।