मंडी (हिमाचल प्रदेश) : शहर में एक मस्जिद की दो अवैध मंजिलें 30 दिन के अंदर गिराने का आदेश दिया गया है। यह फैसला शुक्रवार (13 सितंबर) को मंडी नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने सुनाया है। मस्जिद शहर के जेल रोड पर स्थित है और यह लगभग 30 साल पुरानी है। आरोप है कि मस्जिद की ऊपरी दो मंजिलों का निर्माण बिना अनुमति के किया गया है, जिसे अब गिराया जायेगा, इसके लिये प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया में कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि कमेटी ने खुद मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है।
मस्जिद के बाहर हुआ हनुमान चालीसा का पाठ :
मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने शहर में लगातार प्रदर्शन किया था। नगर निगम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मस्जिद के आसपास बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की भी घटनाएं सामने आईं है। अवैध मस्जिदों को लेकर अब लोग सड़क पर आ गये है।
मस्जिद कमेटी को 30 दिन का अल्टीमेटम :
इससे पहले भी इस मस्जिद के अवैध निर्माण के मामले में कई बार सुनवाई हो चुकी है। नगर निगम ने मस्जिद कमेटी को आदेश दिया है कि या तो वे खुद इस अवैध निर्माण को गिराएं, या फिर प्रशासन इसे ध्वस्त करेगा। मस्जिद कमेटी को इसके लिए 30 दिन का समय दिया गया है। वहीं, मंडी में अवैध निर्माण पर भारी बवाल के बीच डिप्टी कमिश्नर अपूर्व देवगन ने कहा कि अवैध निर्माण को लेकर जल्द कार्यवाही होगी, प्रशासन मस्जिद को सील भी करेगा। वहीँ इस बीच विरोध की बातें भी सामने आई है।
सीएम सुक्खू की शांति बनाए रखने की अपील :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मस्जिद के अवैध निर्माण पर बवाल को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य की शांति और सद्भावना किसी भी कीमत पर बिगड़ने ना पाए इसलिये सरकार इस मामले पर नजर रख रही है और अवैध निर्माण के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने की अपील की है। हिन्दू संगठनों ने इस मस्जिद पर कार्यवाही के लिये लगातार प्रदर्शन किया था।
हिंदू संगठनों का जमकर विरोध प्रदर्शन :
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न हिंदू संगठनों ने मंडी शहर से सकोड़ी चौक तक विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारी अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी ‘हिमाचल ने ठाना है, देवभूमि को बचाना है’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।



