शिवमनाथ 6 माह तक मंदिर में करवा रहा था पूजा, फिर जब लोगों को शक हुआ तो हुआ हैरानी भरा खुलासा।

बिजनौर (उ.प्र) : सालभर पहले मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक मुस्लिम युवक महीनों से साधु बनकर मंदिर में रह रहा था। वो मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करता थाऔर लोग उसके पैर छूते थे और दान भी देते थे। उसे ये सब करने में काफी मजा आता था बाद में मेरठ पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इस शख्स का असली नाम गुल्लू है, जिसे इसने बदलकर गुड्डू कर दिया था। ऐसे ही अब बिजनौर से एक नया हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक धर्म परिवर्तन कर पिछले 6 महीने से शिवमंदिर में पूजा अर्चना करा रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी में सामने आया है कि मंदिर शेरकोट के तिपरजोत गांव में शिवमंदिर है। आरोपी सनव्वर हुसैन ने अपना नाम बदलकर शिवमनाथ कर लिया है। 

इस मामले में जब ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने पुजारी की आईडी देखी। आईडी में उसका नाम सनव्वर हुसैन लिखा हुआ था। आरोपी खुद को रामपुर निवासी शिवमनाथ बता रहा था, जबकि, उसके आधार कार्ड में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी सनव्वर हुसैन लिखा हुआ पाया गया है। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ग्रामीणों ने बताया कि सनव्वर हुसैन 6 माह से शिवमंदिर में रहकर पूजा-पाठ करता था। पुलिस को बिजनौर के तिपरजोत गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मुस्लिम युवक सनव्वर हुसैन गांव के शिव मंदिर में 6 महीने से बतौर पुजारी रह रहा था। उसने धर्म परिवर्तन की जानकारी कभी नहीं दी लेकिन उसके रहन-सहन और मंत्रों के उच्चारण से कई बार शक हुआ। ग्रामीणों ने जब उसकी जबरन आईडी देखी तो असलियत सामने आई। वह धर्म परिवर्तन की बात कर रहा है, लेकिन यह बात उसने गांव में ही किसी को नहीं बताई थी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

ग्रामीणों ने मंगलवार को उससे आधार कार्ड मांगा तो वह आना-कानी करने लगा। बहुत प्रयास करने पर उसने अपनी आईडी दिखाई तो असली नाम देखकर लोग आक्रोशित हो गए। इस घटना लोगों में काफी आक्रोश पनप गया और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ लोगों को शक हो गया था पर कोई कह नहीं पाया फिर अधिकतर लोगों ने यह संदेह जताया तो पूछताछ की गई, जिसमें यह हैरानी भरा खुलासा हो गया।

पूरा नाम सनव्वर हुसैन पुत्र अफसर अली :

ग्रामीणों ने बताया कि आईडी में आरोपी का नाम सनव्वर हुसैन पुत्र अफसर अली लिखा हुआ है। फिलहाल, पुलिस सनव्वर को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। उसके पास से कुछ तस्वीरें जब्त की गई हैं, जिसमें वह कभी मजार में दुआ कर रहा तो कभी भगवा चोला पहनकर मंदिरों में पूजा करते नजर आ रहा है। है। सनव्वर नागरपुर खड़कसेन और नगीना के कुछ मंदिरों में पुजारी रह चुका है। इसे पुजारी का काम कैसे मिला यह हैरानी वाली बात है।

2018 में किया था धर्म परिवर्तन :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

मामले की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सनव्वर ने पुलिस को बताया कि वह रामपुर जिला के स्वार थाना क्षेत्र के मसवासी गांव का रहने वाला है। हालांकि, आधार कार्ड में उसका पता उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के कुंडा का दर्ज है। उसने 2018 में इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है। यह भी बताया कि नगीना क्षेत्र के कुछ मंदिरों में भी बतौर पुजारी सेवाएं भी दे चुका है। अब वह इस्लाम को नहीं मानता है। पुलिस ने इस मामले में जांच की बात कही है। यह मामला फिल्म जॉली एलएलबी से मिलता जुलता है।