अब कुल्लू में मस्जिद पर भी खड़ा हुआ बवाल, वहीँ रामपुर में मुसलमानों के दुकान और मकान पर खड़े हुये सवाल।

रामपुर (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल प्रदेश में संजौली मसजिद को लेकर बड़ा बवाल हुआ है, वहीँ राज्य में मस्जिदों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने में प्रदेश भर में कई अन्य मस्जिदों को लेकर भी पहले से विवाद जारी है। शिमला के संजौली मस्जिद विवाद से भड़की आग कुल्लू, मंडी के बाद अब रामपुर तक पहुंच गई है।

दरअसल, रामपुर में हिंदू संगठनों ने आज रामपुर बाजार में रैली निकालकर हनुमान मंदिर मार्ग को अहले इस्लाम के कब्जे से तुरंत छुड़ाने की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने पर 15 दिन के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। रामपुर में हिंदू संगठनों ने सर्व हितकारी व्यापार मंडल के आह्वान पर दिन भर बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों की बढ़ती तादाद पर भी चिंता जताई है। इन्होने आरोप लगाया है अवैध मस्जिदों की आड़ में बाहरी तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हिन्दू संगठनों ने दी ये चेतावनी :

वहीँ इस दौरान हिन्दू संगठनों और व्यापार मंडलों ने रामपुर पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा। हिंदू संगठनों ने 200 साल पुराने रामपुर के हनुमान घाट मंदिर रास्ते को अहले इस्लाम के कब्जे से तुरंत छुड़वाने की मांग करते हुए कहा कि सभी सरकारी दस्तावेजों में जिस जगह को हनुमान घाट जाने वाले रास्ता बंदोबस्त के दौरान अहले इस्लाम का कब्जा दर्शा दिया गया है, जबकि कई दस्तावेजों एवं राजस्व रिकार्ड में हनुमान घाट मंदिर रास्ता दर्ज है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कब्जे को 15 दिन के भीतर न छुड़ाया गया तो आने वाले वक्त में बड़ा आंदोलन होगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीँ इन सभी मामलों में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सहमति जताई है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीँ इन सभी संगठनों ने रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस मामले पर पुलिस प्रशासन लापरवाही बरत रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका वेरिफिकेशन सही नहीं हो पा रहा है। सभी यहाँ पर स्थाईतौर पर बसते जा रहे है।

बाहरी मुसलामनों के आने से बढ़ रही बेरोजगारी : हिन्दू संगठन :

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय के लोग बाहर से पहले एक आता है फिर इनकी तादाद बढ़ जाती है, एक के पीछे दूसरा आता है और फिर अगले लोग आते जा रहे है। यहां आ कर वे व्यापारिक गतिविधि चलाते हैं और यह लोग महंगी दरों पर दुकानें और घर भी ले लेते हैं। जिससे यहां के हिंदुओं की और स्थानीय लोगों की बेरोजगारी बढ़ रही है।

कुल्लू में अवैध-मस्जिद निर्माण के विरोध में उतरे हिन्दू संगठन :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

वहीँ दूसरी तरफ, कुल्लू जिले में भी अवैध मस्जिद के निर्माण को लेकर हिन्दू संगठन समेत स्थानीय लोग विरोध में सड़क पर उतर गए हैं। वहीं, इस विरोध के समर्थन में कुल्लू के व्यापार मंडल ने भी बाजार बंद का ऐलान किया था। विरोध कर रहे संगठन और स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कुल्लू में बन रही मस्जिदों का ब्यौरा लिया जाए। धरना प्रदर्शन कर रहे लोग इस मामले को लेकर  SDM कुल्लू से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ने मांग की है कि अवैध तरीके से हो रहे मस्जिद निर्माण पर कार्यवाही की जाए। वहीँ इसके बाद उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध मस्जिदों को लेकर हिन्दूवादी संगठन लामबंद हो रहे है।