रायपुर : राजधानी में बढ़ता नशे का कारोबार ही अपराधों को जन्म देने लगा है, थोड़ी – थोड़ी बात में लोग चाकू निकालने लगे है, बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। राजधानी औसतन हर रोज चाकूबाजी की घटना सामने आ ही जाती है। वहीँ फिर बार में भी दारू के नशे में युवा झगड़े कर लेते है, ऐसे शनिवार की रात फिर से रायपुर के डांस बार में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित इस कैफे में शनिवार की रात एक गंभीर विवाद ने तूल पकड़ लिया। डांस फ्लोर पर मामूली सी टकराहट के बाद अचानक विवाद शुरू हुआ, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर एक युवक ने चाकू निकाल लिया और हमला कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है, जिसमें चाकूबाजी के साथ-साथ बाउंसरों और ग्राहकों के बीच झगड़ा भी साफ देखा जा सकता है। वीडियो में कैफे के बाउंसर के विवाद में शामिल होते ही हालात और भी ज्यादा बिगड़ गए। इस घटना के बाद, तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कैफे प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इधर, कैफे प्रबंधन ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और पुलिस की जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके है, नशे में कुछ माह पहले भी युवतियों ने तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर रात में बवाल किया था।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



