धार्मिक जुलूस में फिर हुई पत्थरबाजी, मस्जिद के पास निकलते समय हुई घटना।

भीलवाड़ा (राजस्थान) : जहाँ देशभर में गणेशोत्सव चल रहा है और जगह जगह पथराव की घटनायें सामने आ रही है, वहीँ अब फिर शाहपुरा जिले के अति संवेदनशील कस्बे जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। यहां किले से आ रहे पीतांबर राय महाराज के जुलूस पर मस्जिद के बाहर अचानक पथराव हो गया। पथराव की इस घटना में पांच महिलाओं सहित कुछ युवक और क्षेत्रीय भाजपा विधायक को चोट लग गई है। वहीं पत्थरबाजी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद मीणा भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मस्जिद के बाहर धरने पर बैठ गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मस्जिद के सामने जुलूस निकालने पर बवाल होने की बात सामने आई है।

धरने पर बैठे भाजपा विधायक :

इस घटना पर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जब तक पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जायेगा, तब तक वह धरने पर ही बैठे रहेंगे और कस्बे में भगवान के जल विहार का जुलूस नहीं निकलेगा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और कस्बे के बाजार बंद हो गए हैं। वहीं कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ये पहला मामला नहीं है, जहाँ ऐसी घटना सामने आई हो, मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ऐसी घटनायें कई बार सामने आ चुकी है।

9 लोगों को हिरासत में लिया :

इस घटना को लेकर शाहपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवत ने कहा कि हालात नियंत्रण में है और 9 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और कस्बे का भाईचारा सद्भाव बनाए रखें। वहीँ इस घटना के बाद हिन्दू समाज के लोगों ने भी आक्रोश जताया।

कलेक्टर ने कार्यवाही के दिए निर्देश :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एसडीएम व प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है कि किसी भी पर्व पर आयोजन से पूर्व दोनों समुदायों की बैठक लेकर कोई भी प्रतिरोध हो तो उसको समाप्त कराएं। यहां लगातार बैठकें भी हो रही थीं। इसके बावजूद कैसे यह घटनाक्रम हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सद्भाव बिगड़ने वाले तत्वों पर पुलिस नियमानुसार कार्यवाही करेगी। उन्होंने आमजन और कस्बे वासियों से अपील की है कि सद्भाव बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने बताया कि जहाजपुर में हालात नियंत्रण में है।

जलझूलनी एकादशी पर निकाला गया जुलूस :

जहाजपुर कस्बे में किले सहित सभी मंदिरों के भगवान के बेवाण भंवर कला तालाब में जलझूलनी एकादशी पर जलविहार के लिए ले जाए जाते हैं। देर रात तक यह वापस अपने-अपने मंदिर पहुंचते हैं। इसी क्रम में जहाजपुर किले से पीतांबर राय महाराज भगवान के धार्मिक जुलूस पर पथराव की घटना हुई है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद हैं। घटना को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।