‘सर तन से जुदा’ करने की नीयत से 2 युवकों पर हमला, एक पीड़ित बजरंग दल से जुड़ा हुआ, सामने आई ये घटना….।

कन्नौज (उ.प्र.) : आये दिन सांप्रदायिक विवादों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, पुलिस भी बदमाशों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। ऐसे यूपी के कन्नौज से एक हैरान परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 2 युवकों का सर तन से जुदा करने की कोशिश की गई है। दोनों पीड़ित युवकों में एक बजरंग दल का कार्यकर्ता है, जिसके ऊपर बदमाश ने हमला कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला? :

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज में 2 हिंदू युवकों की गर्दन काटने का प्रयास किया गया है। घटना को अंजाम देने में मुस्लिम चांद मियां नामक व्यक्ति पर हमले का आरोप है। इस बदमाश ने देर रात दोनो युवकों पर अलग अलग हमला किया है। हैरानी की बात ये है कि दोनो घायल युवकों की गर्दन पर एक ही तरीके से हमला किया गया है। दोनों पीड़ित युवक अस्पताल में एडमिट करवाये गये है।

घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों में एक सरकारी ट्यूबबेल का कर्मचारी है और दूसरा हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है। पीड़ितों की पहचान बजरंग दल से जुड़े आकाश और ट्यूबबेल कर्मी रामू उर्फ बृजेश के रूप में हुई है। इन दोनों पर जानलेवा हमला किया गया है।

पीड़ितों का बयान सामने आया :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बजरंग दल से जुड़े पीड़ित आकाश बाजपेयी ने कहा मैं कि गणेश पंडाल से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में चांद मियां नाम के बदमाश ने मेरी गाड़ी को रोक लिया और कहा कि इधर से मत जाओ, दूसरे रास्ते से जाओ। जब मैंने कहा कि मैं इसी रास्ते से निकलूंगा, तब चांद मियां ने मेरी गर्दन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वह अपने घर की तरफ और हथियार लेने के लिए दौड़ा तो मैं वहां से निकल गया। आकाश ने कहा कि हमारे लोगों को इसी तरह से निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद आकाश तुरंत अस्पताल चला गया।

वहीँ दूसरे पीड़ित ट्यूबबेल कर्मी रामू उर्फ बृजेश यादव ने बताया कि मैं ड्यूटी कर रहा था, उसी दौरान हमलावर नशे में आया और कहा कि तुम ड्यूटी से निकलो, हम ड्यूटी करेंगे, यहां हमारा राज है, तुम यहां से निकलो। जब मैंने मना किया तो रात में मुझे चाकू मारकर भाग दिया। जिसके बाद मै घायल अवस्था में वहां से चला गया।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/