मुस्लिम थीम पर गणपति जी को लेकर विवाद, मामले में आयोजकों ने कहा ये….। देखें विडियो।

हैदराबाद (तेलंगाना) : देशभर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। तेलंगाना भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि तेलंगाना के सिकंदराबाद में उत्सव के इस उत्साह पर एक विवाद का साया पड़ गया है। दरअसल सिकंदराबाद के एक गणेश पंडाल में जो भगवान गणेश की प्रतिमा है, उसे आयोजकों ने जिस थीम पर सजाया है। उसे लेकर विवाद हो खड़ा हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर प्रयोगकर्ता आरोप लगा रहे हैं कि भगवान गणेश को जिस थीम पर सजाया गया है, उससे भगवान गणेश का पहनावा बिलकुल मुस्लिमों के पहनावे जैसा लग रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वहीँ भगवान को गणेश को विराजित करने के पहले हिन्दू संगठनों ने भगवान की प्रतिमा से छेड़छाड़ ना करने की चेतावनी भी दी थी।

वहीँ सिकंदराबाद में भगवान गणेश की इस प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मामले में सामने आया है कि शहर में यूथ एसोसिएशन ने गणेश उत्सव के लिए फिल्म बाजीराव मस्तानी का थीम चुना था, जिसके बाद लोगों ने दावा किया कि प्रतिमा ‘मुस्लिम गणपति’ की है। दरअसल प्रतिमा में भगवान गणेश की वेशभूषा को पारंपरिक तरीके से इतर पहनाया गया है। इससे हिन्दू समुदाय के कुछ सदस्यों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है।

आपत्तियों को लेकर उत्सव के आयोजकों ने कहा है कि इस उत्सव का थीम फिल्म से प्रेरित था। हालांकि फाइनल प्रेजेंटेशन उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। हम किसी को बढ़ावा नहीं दे रहे थे लेकिन जिस तरह से चीजें सामने आईं, लोगों ने हमें गलत समझा। हमारे इरादों को गलत समझा गया लेकिन हम यहां किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है। आयोजकों ने कहा, “थीम का आउटपुट सही नहीं था, लेकिन हम इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। हम बस गणपति बप्पा के साथ आगे बढ़ रहे हैं और हम किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।” वहीँ इस मामले पर सोशल मीडिया पर प्रयोगकर्ताओं ने काफी नाराजगी जताई।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y