नई दिल्ली : आज इन्टरनेट की दुनियां में जितनी सोशल साइट्स है, उससे कहीं ज्यादा जरुरी गूगल की ई – मेल आई डी है। गूगल पर जीमेल आईडी तो आजकल लगभग सभी लोगों की होती है, लेकिन कई लोग आईडी को सक्रिय रखते हैं तो कई लोग उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं। अब गूगल ने इसको लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। गूगल 20 सितंबर से कई जीमेल अकाउंट को बंद करने जा रहा है। कंपनी कुछ प्रयोगकर्ताओं का गूगल खाता बंद कर सकती है। गूगल लगातार लोगों से लगातार अकाउंट को सक्रिय रखने को कहता है, लेकिन अब जिन लोगों ने अपना जीमेल अकाउंट सक्रिय नहीं रखा है, उनका अकाउंट गूगल बंद करने जा रहा है। अगर आप भी चाहें तो कुछ टिप्स को फॉलो करके अपना जीमेल अकाउंट बंद होने से बचा सकते हैं।
क्यों बंद हो रहे अकाउंट :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल अपने सर्वर स्पेस को खाली करने वाली है, ऐसे में जिन भी लोगों ने जीमेल या गूगल ड्राइव जैसी सर्विस यूज की है लेकिन फिलहाल काफी समय से सक्रिय नहीं है, गूगल ऐसे अकाउंट्स को बंद करने जा रहा है। वहीं गूगल उन अकाउंट्स पर ध्यान देना चाहता है जो नियमित रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं। विश्वस्तर पर सर्वर पर बढ़ा हुआ भार और डाटा स्टोरेज कम हो जायेगा, जिससे गूगल नई चीजों में इसका प्रयोग कर पायेगा। इसलिये अनावश्यक खातों को गूगल बंद कर सकता है।
वहीँ अब गूगल ऐसे अकाउंट्स को बंद करेगा जो लगभग 2 सालों से सक्रिय नहीं हैं। या फिर उससे से भी ज्यादा से इस्तेमाल नहीं किया गया है। ऐसे में अगर आपने भी पिछले दो सालों से जीमेल अकाउंट नहीं चलाया है तो आपका अकाउंट भी बंद हो सकता है। गूगल इनएक्टिव पॉलिसी के तहत गूगल के पास अधिकार है कि वो दो साल तक इनएक्टिव गूगल अकाउंट को डिलीट कर सकता है। उसकी पॉलिसी में यह स्पष्ट है।
ऐसे बचाएं अपना अकाउंट :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
अब आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना जीमेल अकाउंट को बंद होने से बचा सकते हैं :
- अगर आप भी अपना अकाउंट बचाना चाहते हैं तो अपने जीमेल में लॉगइन करें, और कोई ईमेल भेजें या इनबॉक्स में मौजूद ईमेल को पढ़ें।
- इसके बाद Google Photo पर फोटो शेयर कर सकते हैं। गूगल फोटो में साइन इन करके फोटो अपलोड भी कर सकते हैं।
- इसके साथ ही आप अपने Gmail अकाउंट से लॉग इन करके यूट्यूब पर कोई वीडियो देख सकते हैं. इससे भी आपकी एक्टिविटी दर्ज हो जाएगी।
- Google Drive का इस्तेमाल करने से भी आपका अकाउंट एक्टिव हो सकता है. गूगल ड्राइव में लॉगइन करके इसमें कोई फाइल अपलोड या डाउनलोड करें।
- गूगल अकाउंट पर साइनइन करके गूगल सर्च इंजन पर कुछ सर्च करें. इन तरीकों से आप अपना जीमेल अकाउंट बंद होने से बचा सकते हैं।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
नेटवर्क ट्रैफ़िक कंजेशन : क्लाइंट-सर्वर मॉडल का मुख्य नुकसान सभी क्लाइंट को सेवा देने के लिए संसाधनों की कमी के कारण सिस्टम पर ओवरलोड बढ़ने का खतरा है। यदि बहुत से अलग-अलग क्लाइंट एक ही समय में साझा नेटवर्क से कनेक्ट करने का प्रयास करते हैं, तो कनेक्शन विफल हो सकता है या धीमा हो सकता है। गूगल दुनियां की सबसे बड़ी कंपनी है, इसलिये 24 घंटे इसके सर्वर अपनी सेवायें देते रहते है, जो कि करोड़ों लोगों के लिये काम करता है, वहीँ डाटा सेंटर को लगातार चलाने के लिये भारी मात्रा में बिजली की सप्लाई भी लगती है।



