बिलासपुर में ईद पर फहराया फिलिस्तीन का झंडा, मामले में बवाल, आरोपियों की खोज में पुलिस, देखें विडियो।

बिलासपुर : कल 16 सितम्बर को देशभर में ईद मिलादुन्नबी बड़े ही प्रेम सद्भाव के बीच मनाई गई, वहीँ कुछ अराजक तत्वों ने माहौल ख़राब का कुत्सित प्रयास भी किया, देश में कुछ जगहों पर फिलिस्तीन के झंडे भी फहराये गये, जिसको लेकर जगह-जगह बवाल मचा, वहीँ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। जहाँ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर तारबहार क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराया। इस घटना ने क्षेत्र में बवाल मचा दिया है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, तारबहार क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में गहमागहमी होने लगी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झंडे को हटाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर हिन्दू जागरण मंच के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्यवाही की मांग की है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है।  वहीँ पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एसपी से शिकायत दर्ज कराई है। संगठनों का कहना है कि किसी विदेशी देश का झंडा जुलूस में फहराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह अत्यंत निंदनीय भी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। मामले की तहकीकात जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y