शिवराज सिंह चौहान के बेटे की सगाई तय, सामने आई ये जानकारी….।

भोपाल (म.प्र) : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी नाम के मोहताज नहीं उनके शासन में मध्यप्रदेश ने बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और सड़कों में भी काफी प्रगति की है। अथक मेहनत और भाजपा सरकार के प्रयासों से राज्य में 5 लाख किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। 65 हजार घरों तक पाइप के जरिए पानी पहुंचाया गया है। 28 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। अब सामने खबर आई है कि उनके बडे़ बेटे कार्तिकेय सिंह की सगाई तय हो गई है। जो कि 17 अक्टूबर को अमानत बंसल के साथ उनकी सगाई होनी है। यह जानकारी खुद शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा-आज एक पिता के तौर पर मेरे लिए बहुत खुशी का मौका है। मुझे आप सबसे यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई अनुपम बंसल और रुचिता बंसल की सुपुत्री अमानत से तय हुई है।

कौन हैं अमानत बंसल? :

अमानत बंसल देश के जानेमाने उद्योगपति है उनकी बेटी हैं अमानत बंसल और वह विदेश से पढ़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका की ख्यात ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में एमएससी किया है। उनके पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मां रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ वूमेन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर हैं। 

छोटे बेटे कुणाल की हो चुकी सगाई :

वहीँ सामने ये भी जानकारी आई है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की सगाई चार माह पहले हो चुकी है। भोपाल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से उनका रिश्ता तय हुआ है। वह दोनों साथ पढ़े हैं। कुणाल राजनीति से दूर अपने कारोबार पर फोकस रहते हैं। जबकि, बड़े बेटे कार्तिकेय सियासत में काफी सक्रिय हैं। बुधनी विधानसभा से टिकट के दावेदार भी माने जाते हैं। 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y