मजार को तोड़कर रख दिया शिवलिंग, मामले में मचा बवाल, पुलिस पर भी हुआ पथराव।

शाहजहांपुर : लगातार बदमाश साम्प्रदायिक माहौल ख़राब करने में लगे हुये है, ऐसे ही उत्तर प्रदेश में असामाजिक तत्वों ने एक फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। उपद्रवियों ने एक मुस्लिम धार्मिक स्थल मजार को तोड़कर उसकी जगह पर शिवलिंग रख दिया है, इसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, हालात को देखते हुए जिले के सीनियर अफसर समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई और कैंप कर करने लगी। वहीँ इस मामले में सामने आया है कि सिंधौली में “प्राचीन धर्मस्थल” में मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित करने के बाद गुरुवार को सहोरा गांव में फिर से तनाव की स्थिति बन गई थी। लाठी-डंडे लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मजार की ओर बढ़ रही भीड़ को संभालने के लिए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई, लेकिन भीड़ नहीं मानी।

शाहजहांपुर जिले में उस वक्त बवाल मच गया जबा पता चला कि एक पक्ष ने मजार को तोड़कर उसकी जगह शिवलिंग को रख दिया था, वहीं, दूसरे पक्ष से मौके पर पहुंचे हिंदू संघठन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर भारी हंगामा और पथराव भी किया। यहाँ हालत बेकाबू होने लग गये थे। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, यह पूरा मामला थाना सिधौली के सिहोरा गांव का है, यहां कल कुछ उपद्रवियों ने मजार को तोड़ दिया था और उसकी जगह शिवलिंग को स्थापित भी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसको लेकर पुलिस ने कार्यवाही की बता कही है।

सामने आया ये मामला :

सहोरा गांव में प्राचीन धर्मस्थल परिसर में दूसरे समुदाय की मजार बनी थी। कई साल पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। तब पुलिस ने दूसरे समुदाय के भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने मजार पर सजावट के लिए झालर लगा दी थी। मंगलवार को लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बुधवार को उस मजार को हटाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया गया था।

पुलिस के सामने सैंकड़ों लोगों ने मजार को किया ध्वस्त :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

वहीं, इस मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने दूसरी जगह पर मुस्लिम पक्ष के लिए एक धार्मिक स्थल का निर्माण करवा दिया था। इसकी खबर जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो वहां पर 500 से ज्यादा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए और  इसके बाद वहां पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं बेकाबू हिन्दू संघठन के कार्यकर्ताओं ने निर्माणधीन मुस्लिम धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। साथ ही पुराने धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब पुलिस के सामने हुआ है और वह तमाशबीन बनी रही। उपद्रवियों के सामने पुलिस की भी नही चली। फिलहाल पुलिस मौके पर हालात को काबू करने में जुटी गई और खास बात यह थी इस मामले में खुफिया तंत्र भी फेल हुआ है।अब पुलिस मामले में FIR दर्ज करने की बात कर रही है। वहीँ अब इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी माहौल ख़राब हुआ है।

कई गांवों के सैकड़ों लोग जुटे :

इस मामले की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। तनाव फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। गांव के रियाजुद्दीन ने पुजारी समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में मजार को दोबारा से बनवा दिया गया। दीवारों पर कंटीले तार लगा दिए गए थे। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को आसपास कई गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का कहना था कि मजार फिर से बनवाने के बाद शिवलिंग को हटा दिया गया है। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए सिंधौली के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने तारों को हटाकर मजार गिरा दी। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्का-मुक्की की गई। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे।

पुलिस दर्ज किया केस :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

दूसरे पक्ष की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। एडीएम संजय पांडेय ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। मजार पर किसी ने खुराफात कर दी थी। गांव में पुलिस तैनात है। गांव स्थिति भी सामान्य है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक एस राज राजेश से संपर्क करने का प्रयास किया गया। हालांकि उनसे संपर्क नहीं हो सका।