मौसम में बड़ा बदलाव, अब ऐसा रहेगा राज्य का मौसम….।

रायपुर : आज से फिर राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, सुबह से ही बादल छाये हुये है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती हैं। बारिश के असर से तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीँ मौसम उमस भरा है। औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, सीधी, रांची, दीघा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक स्थित है। इस सिस्टम से भारी बारिश के आसार नहीं है, लेकिन दो दिनों तक बूंदाबांदी का दौरा रुक-रुक कर चलता रहेगा। रायपुर में मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम बदलाव लगातार होगा।

छत्तीसगढ़ में सिर्फ पांच जिलों को छोड़कर बांकी जगहों पर अतिरिक्त बारिश हो चुकी है। वहीँ मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब बचे हुए 10 दिन में जो बारिश होगी वह अतिरिक्त बारिश होगी, यह राज्य लके लिये बोनस जैसा होगा। बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :   https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

बीते दिनों बारिश थमने से दिन का पारा तेजी से बढ़ रहा है। अधिकांश जिलों में तापमान 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश बीजापुर के गंगालूर में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया। धीरे-धीरे अब हल्की ठण्ड ने अहसास करवाना शुरू कर दिया है।